रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। 'ब्रह्मास्त्र' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 11 करोड़ का बिजनेस किया है । दो हफ्ते में अंत में 230 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म का कलेक्शन, शुक्रवार की कमाई मिलाकर 241 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन ही 10 करोड़ रुपये के करीब माना जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे था। इस अवसर पर मल्टीप्लेक्स की टिकट का दाम घटकर 75 रुपये कर दिया गया था। जिसका पूरा फायदा रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को ही मिला।
उधर, नेशनल सिनेमा डे पर रणबीर कपूर, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ फैंस से इंट्रैक्ट करने मुंबई के एक थियेटर पहुंचे। जहां उन्होंने ना सिर्फ अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में लोगो से रिव्यू लिया, वहीं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा देखने की रिक्वेस्ट भी कर डाली।














