न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फंक्शन के लिए परिवार के साथ इटली रवाना हुए रणबीर, आलिया ने राहा के साथ शेयर की ये प्यारी फोटो

मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 से 30 मई तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 11:57:48

इस फंक्शन के लिए परिवार के साथ इटली रवाना हुए रणबीर, आलिया ने राहा के साथ शेयर की ये प्यारी फोटो

मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 से 30 मई तक इटली और फ्रांस में होगी। बी-टाउन सेलेब्स इस ग्रैंड प्री-वेडिंग के लिए इटली की रवानगी ले रहे हैं। इस बीच, रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर भी इटली रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि रणबीर, आलिया और राहा एयरपोर्ट पर दिखे।

साथ में गाड़ी से उनका सामान भी उतरता नजर आया। वीडियो में राहा की बेहद हल्की-सी झलक दिख रही है, लेकिन उसने फैंस के दिल छू लिए हैं। रणबीर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक यानी उनके सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी भी थे। इन सभी को शटरबग्स ने मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर देखा। तस्वीरों में रणबीर एक नए हेयरकट में नजर आए। उन्होंने मैचिंग स्वेटशर्ट के साथ ग्रे जॉगर्स पहनी थी। आलिया ने भी कैजुअल लुक अपनाया था। वह राहा के साथ अपनी लग्जरी कार से बाहर निकलती नजर आईं।

बाद में रणबीर अपनी नन्ही बच्ची को गोद में लिए देखे गए। बता दें कि गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक हुई अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग से भी रणबीर और आलिया की शानदार फोटो सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इस बार की प्री-वेडिंग में 800 मेहमान शामिल होने वाले हैं। सेरेमनी समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर होगी। ये शिप इटली के सिटी पोर्ट से चलकर सदर्न फ्रांस में रुकेगा। गेस्ट का ख्याल रखने के लिए 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे। यात्रा 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की होगी।

आलिया और राहा की बॉन्डिंग देख खुश हुए फैंस, दी ऐसी रिएक्शंस

आलिया भट्ट अपने फैंस के काफी करीब हैं। वह अपनी हर अपडेट शेयर करती हैं। आलिया ने रविवार (26 मई) को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया। इस पोस्ट में आलिया अपनी बेटी राहा संग नजर आ रही हैं। मां-बेटी की बॉन्डिंग देख लोग हैरान होकर उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, “बेबी बी काइंड।” आलिया एक किताब पढ़ती दिख रही हैं। उनकी गोद में राहा बैठी हैं।

आलिया जो बुक पढ़ रही हैं, उसका नाम ‘बेबी बी काइंड’ है। आलिया की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये आज की इंटरनेट की क्यूटेस्ट फोटो है। दूसरे ने लिखा, “राहा और उसकी क्यूट मॉमी।” एक और यूजर लिखते हैं, “इस फोटो से तो नजरें ही नहीं हट रही हैं। OMG दो बच्चे पढ़ रहे हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार गैल गटोड स्टारर हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' में दिखी थीं, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। दूसरी तरफ आलिया की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री के पास एक-दो नहीं कई प्रोजेक्ट हैं। वह आने वाले समय में ‘तख्त’, ‘बैजू बावरा’, ‘जिगरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष