न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरपोर्ट पर राहा की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो वायरल, दलजीत के आरोप पर आया निखिल का जवाब

रणबीर कपूर उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी में शामिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 11:53:38

2 News : एयरपोर्ट पर राहा की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो वायरल, दलजीत के आरोप पर आया निखिल का जवाब

रणबीर कपूर उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए इटली गए थे। अब वे मुंबई लौट आए हैं। पैपराजी ने उन्हें प्राईवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां राहा ने पूरी महफिल लूट ली। राहा बार-बार पापा के गाल पर किस करती और हंसती हुई नजर आईं। बेटी को देख आलिया भी मुस्कुराती दिखीं। अपने माता-पिता के साथ हंसती-खिलखिलाती क्यूट राहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रणबीर, राहा को गोद में लिए हुए हैं। दूसरी ओर, राहा बार-बार डैडी के गाल पर किस कर रही हैं। इसके अलावा राहा पैपराजी को देखकर मुस्कुरा दीं। फैंस राहा की हरकतों को देख काफी खुश हो रहे हैं। राहा की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। इससे पहले राहा की अनंत-राधिका की पार्टी से एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह आलिया की गोद में आइसक्रीम का मजा ले रही थीं। उल्लेखनीय है कि आलिया-रणबीर ने पिछले साल क्रिसमस पर पहली बार राहा का चेहरा दिखाया था।

राहा को देख फैंस उनकी तुलना उनके पड़दादा दिवंगत राज कपूर और बुआ करिश्मा कपूर से कर रहे थे। राहा को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं। वे ‘एनिमल’ के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में डबल रोल में दिखाई देंगे। आलिया जल्द ही 'जिगरा' में नजर आएंगी। उनके साथ वेदांग रैना हैं।

एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं दलजीत कौर और निखिल पटेल

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और उनके दूसरे पति निखिल पटेल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। वे लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। दलजीत ने पिछले साल निखिल के साथ शादी की थी और बेटे जेडन को लेकर केन्या शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि अब वह भारत लौट आई हैं। दलजीत ने निखिल पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं। अब निखिल ने एक पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

निखिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में गलतियां करने और उनसे सबक लेने के ऊपर बात की है। उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोपों के बीच पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक कदम उठाने के लिए डरकर बैठने से बेहतर है कि कूद पड़ें और गलती करें।” निखिल ने कैप्शन में लिखा, “100% मैं तो ऐसे ही करता हूं। गलती करो, कोई बात नहीं। सबक सीखो और आगे बढ़ो।”

उल्लेखनीय है कि दलजीत ने सोशल मीडिया के जरिए हिंट दिया था कि कैसे शादी के बाद भी निखिल किसी और को डेट कर रहे हैं। दलजीत ने ये भी दावा किया कि निखिल ने इस शादी को ही मानने से इनकार कर दिया। तब निखिल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने भारत में केवल एक सेरेमनी की थी लेकिन शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर नहीं किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क