न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राणा दग्गुबाती को इसलिए मांगनी पड़ गई सोनम कपूर से माफी, मनीषा को गले लगाने पर पूजा ने ऐसे किया पिता महेश भट्ट का बचाव

साउथ इंडियन स्टार राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली' में तगड़ा रोल किया था, जिसके बाद उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई। हाल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 6:52:58

राणा दग्गुबाती को इसलिए मांगनी पड़ गई सोनम कपूर से माफी, मनीषा को गले लगाने पर पूजा ने ऐसे किया पिता महेश भट्ट का बचाव

साउथ इंडियन स्टार राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली' में तगड़ा रोल किया था, जिसके बाद उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई। हाल ही में राणा ने अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम के ऊपर एक बड़ा कमेंट कर दिया था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे राणा ने सोनम की ओर इशारा करते हुए कहा था कि उन्होंने दुलकर का समय बर्बाद किया था।

तब राणा ने कहा कि दुलकर काफी शांत इंसान हैं। दुलकर एक हिंदी फिल्म कर रहे थे। शूटिंग मेरे घर के पास हो रही थी। मैं वहां दुलकर से मिलने गया था। जब दुलकर स्पॉट बॉय के साथ कोने में खड़े थे, तो उस फिल्म में काम कर रही एक बड़ी हिंदी हीरोइन अपने पति के साथ लंदन में शॉपिंग के बारे में फोन पर बातचीत में मशगूल थी। उनके फोकस की कमी ने शॉट्स की क्वालिटी को प्रभावित किया, जिससे सेट पर मौजूद लोग निराश हो गए। ऐसी स्थिति में भी दुलकर शांत रहे और तनाव को कम कर स्थिति को नॉर्मल बनाए रखा।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 में दुलकर व सोनम ने 'जोया फैक्टर' फिल्म में काम किया था। अब राणा ने अपनी इस गलती पर ट्वीट कर सोनम से माफी मांगी है। राणा ने ट्वीट में लिखा, "मेरे बयान की वजह से सोनम कपूर के खिलाफ हो रही नेगेटिविटी से मैं वाकई परेशान हूं, जो पूरी तरह से झूठ हैं और मैंने इसे बहुत नॉर्मल तरीके से कहा था।

बतौर फ्रेंड्स हम हमेशा एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं और मुझे गहरा अफसोस है कि मेरे शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। मैं सोनम और दुलकर से माफी मांगता हूं। मैं दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह क्लेरिफिकेशन किसी भी अटकल और गलतफहमी को समाप्त कर देगा। समझने के लिए धन्यवाद।"

rana daggubati,sonam kapoor,dulquer salman khan,pooja bhatt,mahesh bhatt,manisha rani,bigg boss 0tt 2

पूजा ने मनीषा को ही घेरा, कहा-पिता ने अभिषेक व हदीद को भी लगाया था गले

बिग बॉस ओटीटी 2 में जब फैमिली टास्क हुआ था तब कंटेस्टेंट एक्ट्रेस पूजा भट्‌ट के पिता मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट आए थे। उस वक्त जब वे सभी कंटेस्टेंट्स से मिल रहे थे तब उन्होंने मनीषा रानी को गले लगाया। इसके बाद से महेश भट्‌ट को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर उनके बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट आने लगे। अब उस पर पूजा का रिएक्शन आया है।

पूजा ने इंग्लिश डेली से बात करते हुए कहा कि जब मनीषा दूसरे कंटेस्टेंट्स को गले लगाती हैं या kiss के लिए पूछती हैं तो तब किसी को दिक्कत नहीं होती। मुझे लगता है कि लोग यह भूल गए हैं कि हम दुनिया वैसे ही देखते हैं जैसे हम होते हैं। दुनिया हम वैसे नहीं देखते जैसे दुनिया है। अगर लोग ऐसा सोचते हैं तो उन्हें गुड लक। मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता और मुझे कोई सफाई देने की जरूरत है इस बारे में।

पिता ने अभिषेक मल्हान और जद हदीद को भी गले लगाया था और किस किया था। मनीषा के फैंस ज्यादा परेशान हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस मामले में मनीषा रानी ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी अन्कम्फर्टेबल नहीं हुई थीं। महेश भट्ट उनके पिता जैसे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार