न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी-प्रीति की सुपरहिट फिल्म ‘सोल्जर’ का सीक्वल बनेगा, श्वेता तिवारी को है इस बात का अफसोस

साल 1998 में आई बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘सोल्जर’ जबरदस्त हिट रही थी। इसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 11:48:01

2 News : बॉबी-प्रीति की सुपरहिट फिल्म ‘सोल्जर’ का सीक्वल बनेगा, श्वेता तिवारी को है इस बात का अफसोस

साल 1998 में आई बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘सोल्जर’ जबरदस्त हिट रही थी। इसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसकी कहानी से लेकर एक्टिंग, डायरेक्शन और गानों ने मूवी को कल्ट क्लासिक बनाया। अब 26 साल बाद ‘सोल्जर’ का सीक्वल बनाया जा रहा है और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने खुद यह कंफर्म किया है। तौरानी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

तौरानी ने न्यूज18 शोशा से बात करते हुए कहा कि हम ‘सोल्जर’ का सीक्वल बना रहे हैं। हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। हम अभी कास्ट को लेकर कुछ नहीं कह सकते। ये इस पर निर्भर करता है कि कहानी क्या रूप लेती है। हम ये फैसला लेंगे कि बॉबी और प्रीति इसका हिस्सा होंगे या नहीं। फिल्म की कहानी को लिखने की जिम्मेदारी शिराज अहमद को दी गई है। बता दें कि ‘सोल्जर’ जहां प्रीति के करिअर की दूसरी ही फिल्म थी वहीं यह फिल्म बॉबी के लिए यादगार साबित हुई। इसमें बॉबी के स्टाइल ने सबका दिल जीत लिया।

कुछ समय पहले जब बॉबी से ‘सोल्जर’ के सीक्वल के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि काफी वक्त हो गया है। हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि ‘एनिमल’ की सफलता के बाद रमेश तौरानी शायद पार्ट 2 बनाने पर सोच सकते हैं। बता दें कि हाल में तौरानी ने ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म बनाई थी। इसमें ‘इश्क विश्क’ के कलाकार शाहिद कपूर, अमृता राव और शेनाज ट्रेजरीवाला की जगह नए कलाकारों को मौका दिया गया था।

ramesh taurani,producer ramesh taurani,soldier movie,soldier sequel,bobby deol,preity zinta,shweta tiwari,actress shweta tiwari,palak tiwari

श्वेता तिवारी ने की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (43) ने साल 1999 में स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इसमें श्वेता ने ‘प्रेरणा’ का किरदार निभाया था। श्वेता ने अब 'न्यूज18 शोशा' संग बातचीत में पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ के अनुभव शेयर किए। श्वेता ने कहा कि मैंने करिअर की शुरुआत 2500-5000 रुपए प्रति दिन से की थी। उस समय हमें हर साल इंक्रिमेंट मिलता था इसलिए जब मैंने शो छोड़ा तब तक मैं 2 से 2.25 लाख रुपए रोजाना कमा रही थीं।

आजकल वास्तव में, प्रति दिन के हिसाब से बहुत समस्या होती है। नए बच्चे बहुत कम फीस पर प्रोजेक्ट करने के लिए सहमत हो जाते हैं। जब हम निर्माताओं को अपनी रेट बताते हैं, तो वे कहते हैं कि उनके पास पहले से ही ऑप्शन हैं जो बहुत कम फीस पर काम करने के लिए तैयार हैं। मुझे घर पर रहना पसंद है। अपने जीवन के एक बड़े हिस्से में मैं सिर्फ काम करती रहीं। मुझे मुश्किल से ही घर पर रहने का मौका मिलता था।

साल 2016 में रेयांश के जन्म के बाद यह सब बदल गया। मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं बेटी पलक को बहुत समय नहीं दे पाई। जब मैंने काम करना शुरू किया तब वह बहुत छोटी थी। अब मैं वहीं काम करती हूं जो मेरे मन भाता है। उल्लेखनीय है कि श्वेता की दो बार शादी हुई है। पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी और दूसरी शादी अभिनव कोहली से। दोनों शादियां टूट चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय