Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले ही 'रामायण' की बंपर कमाई, टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये में खरीदे म्यूजिक राइट्स

रिलीज से पहले ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टी-सीरीज ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। जानिए इस रिकॉर्ड डील, स्टारकास्ट और रिलीज डेट की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 29 Jul 2026 12:04:19

रिलीज से पहले ही 'रामायण' की बंपर कमाई, टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये में खरीदे म्यूजिक राइट्स

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज में अभी समय बाकी है, लेकिन इससे पहले ही यह कई बड़े कारोबारी सौदों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सोनी पिक्चर्स द्वारा भारत के बाहर फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालने की खबर सामने आई थी। अब जानकारी मिल रही है कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी रिकॉर्ड कीमत पर बिक गए हैं।

टी-सीरीज ने अपने नाम किए फिल्म के ऑडियो राइट्स

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' के ऑडियो राइट्स हासिल करने के लिए कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आखिरकार टी-सीरीज ने सबसे मजबूत प्रस्ताव पेश करते हुए यह प्रतिष्ठित डील अपने नाम कर ली। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भूषण कुमार और टी-सीरीज की पूरी टीम को भरोसा है कि फिल्म का संगीत दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करेगा और लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

75 करोड़ रुपये में तय हुई बड़ी डील

रिपोर्ट के मुताबिक, टी-सीरीज ने 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स के लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया है। इस समझौते में फिल्म के दोनों पार्ट्स का संगीत शामिल है। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह राशि रिफंडेबल एडवांस अरेंजमेंट के तहत दी गई है। माना जा रहा है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसी म्यूजिक कंपनी द्वारा किए गए सबसे बड़े म्यूजिक राइट्स समझौतों में यह डील शामिल हो गई है।
स्टारकास्ट और रिलीज प्लान

'रामायण' की स्टारकास्ट भी इसे लेकर उत्सुकता बढ़ाने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन 'दंगल' फेम नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और अंतरराष्ट्रीय संगीतकार हंस जिमर ने संभाली है। 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका