न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेट पर नहीं होती थी वैनिटी वैन, खुले में बदलते थे कपड़े, एक्ट्रेस मंदाकिनी का छलका दर्द

शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि उनके साथ कितने लोग रहते हैं। इसी संदर्भ में मंदाकिनी ने बीते और वर्तमान के बॉलीवुड के बीच का अंतर बताया और उस समय की अभिनेत्री होने की चुनौतियों पर रोशनी डाली।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 3:46:15

सेट पर नहीं होती थी वैनिटी वैन, खुले में बदलते थे कपड़े, एक्ट्रेस मंदाकिनी का छलका दर्द

‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस मंदाकिनी ने हाल ही में एक शो में 80 के दशक के बॉलीवुड की कुछ अनसुनी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस दौर में हीरोइनों को कपड़े बदलने में काफी मुश्किलें होती थीं, क्योंकि तब आज जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। मंदाकिनी, जो 80 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं, ने बताया कि तब हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था।

हालांकि, वह कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें ‘गंगा’ के किरदार के लिए याद करते हैं। हाल ही में, मंदाकिनी ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शो में नजर आईं। इस दौरान, शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि उनके साथ कितने लोग रहते हैं। इसी संदर्भ में मंदाकिनी ने बीते और वर्तमान के बॉलीवुड के बीच का अंतर बताया और उस समय की अभिनेत्री होने की चुनौतियों पर रोशनी डाली।

इस पर एक्ट्रेस मंदाकिनी ने पुराने दौर की चुनौतियों को याद करते हुए कहा, "हम लोग ड्रेस कैसे चेंज करते थे? अगर स्टूडियो में शूट होता था, तो मेकअप रूम मिल जाता था, लेकिन आउटडोर शूटिंग के दौरान ये सबसे बड़ी समस्या होती थी।"

उन्होंने आगे बताया कि कई बार कपड़े बदलने के लिए आसपास के घरों में जाकर लोगों से रिक्वेस्ट करनी पड़ती थी। अगर कोई घर पास में होता, तो हम पूछते कि क्या एक कमरा मिल सकता है। कभी-कभी चार-पांच लोग पर्दा बनाकर खड़े हो जाते थे, ताकि हम कपड़े बदल सकें। "उस वक्त ये सब करना काफी मुश्किल लगता था, लेकिन फिर यही सोचते थे कि हर कोई ऐसे ही कर रहा है।"
मंदाकिनी का सुपरस्टार बनने का सफर

जानकारी के लिए बता दें कि मंदाकिनी ने साल 1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गईं। हालांकि, कुछ फिल्मों के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो