न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम चरण हुए 39 साल के, जन्मदिन पर ‘गेम चेंजर’ फिल्म का गाना रिलीज, कियारा ने को-स्टार को ऐसे किया विश

साउथ इंडियन फिल्मों के स्टार राम चरण आज बुधवार (27 मार्च) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 12:28:49

राम चरण हुए 39 साल के, जन्मदिन पर ‘गेम चेंजर’ फिल्म का गाना रिलीज, कियारा ने को-स्टार को ऐसे किया विश

साउथ इंडियन फिल्मों के स्टार राम चरण आज बुधवार (27 मार्च) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और साथी कलाकारों से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। राम चरण ने दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। वे सुबह पत्नी उपासना कामिनेनी व बेटी किल्न कारा के साथ तिरुपति में बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

राम चरण सफेद रंग के धोती कुर्ता में दिखाई दिए, जबकि उपासना ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इस दौरान उपासना बेटी को मीडिया से बचाती नजर आईं। उन्होंने मीडिया को देख अपनी लाडली का चेहरा साड़ी से छुपा लिया। इस बीच राम चरण ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला गाना रिलीज कर दिया। 'जरागांडी' टाइटल वाले इस गाने को पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी और पूजा वेंकट ने गाया है।

इसे म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस ने कंपोज किया है। ‘गेम चेंजर’ में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। गाने में कियारा की झलक भी दिखी। इस क्लिप में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में शानदार सेट और कई डांसर नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया गया और तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

ram charan,south indian actor ram charan,ram charan birth day,ram charan 39 years,game changer movie,jaragandi song,kiara advani

‘गेम चेंजर’ में राम चरण के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी

बता दें ‘गेम चेंजर’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर बेस्ड मूवी है। इसमें राम चरण एक आईएएस ऑफिसर राम मदन की भूमिका निभाएंगे। कियारा उनकी प्रेमिका साथी आईएएस अधिकारी होंगी। फिल्म को ‘अपरिचित’, ‘रोबोट’, ‘आई’, और ‘नायक’ जैसी मूवी के डायरेक्टर शंकर ने बनाया है। दूसरी बार है जब किसी फिल्म में राम चरण और कियारा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

इससे पहले दोनों स्टार साल 2019 में आई फिल्म 'विनय विद्या राम' में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल ‘गेम चेंजर’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है पर ये इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। फिल्म की ओटीटी डील के फाइनल होने की खबरें भी आ रही हैं। जानकारी के अनुसार अमेजन प्राइम वीडियो ने सभी भाषाओं के लिए फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं।

इस बीच कियारा ने ‘जरागांडी’ की एक झलक शेयर कर लिखा, “मेरे प्रिय आरसी को जन्मदिन मुबारक, पेश है हमारा मेगा ब्लास्ट, सेलिब्रेशन शुरू करते हैं।” राम चरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ थी, जो सुपरहिट रही थी। राम चरण के पास 'इंडियन 2', ‘आरसी 16’ और ‘आरसी 17’ फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका