न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति जैकी भगनानी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रकुलप्रीत सिंह, जुनैद की ‘महाराज’ का फर्स्ट लुक आया सामने

लंबे समय की डेटिंग के बाद एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ जिंदगी की नई पारी शुरू कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 2:11:51

2 News : पति जैकी भगनानी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रकुलप्रीत सिंह, जुनैद की ‘महाराज’ का फर्स्ट लुक आया सामने

लंबे समय की डेटिंग के बाद एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की। रकुल शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं, जिन पर लोगों ने जीभर के प्यार लुटाया। अब रकुल अपने पति जैकी, मम्मी कुलविंद सिंह और पापा राजेंद्र सिंह के साथ अमृतसर पहुंचीं। वहां उन्होंने सभी के साथ सिखों के धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) में मत्था टेका।

रकुल ने इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रकुल येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लुक को लाइट मेकअप और पिंक चूड़े से कंप्लीट किया। रकुल ने सिर को दुपट्टे से कवर किया। जैकी रेड कुर्ता और व्हाइट पजामे में जंच रहे हैं। जैकी सिर पर रुमाल बांधे दिखे। पहली फोटो में रकुल, संग के साथ नजर आ रही हैं। दोनों गुरुद्वारे के सामने खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में रकुल मम्मी, पापा और जैकी के साथ हैं। बता दें कि रकुल व जैकी ने सिख और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की है।

रकुलप्रीत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साउथ फिल्मों से अपना करिअर शुरू किया था। वह ‘दे दे प्यार दे’, ‘यारियां’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘अयलान’ है। दूसरी ओर जैकी की पहली फिल्म बतौर एक्टर 'कल किसने देखा' (2009) थी। उन्हें 'फालतू' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। प्रोड्यूसर के रूप में उनकी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी करने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों जुनैद को उनकी बहन आयरा खान की शादी में देखा गया था। इसके बाद फैंस में उन्हें लेकर दीवानगी और बढ़ गई। बता दें कि जुनैद नेटफ्लिक्स फिल्म 'महाराज' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें 'महाराज' के साथ-साथ 'विजय 69' और 'मंडला मर्डर्स' फिल्म की झलक भी दिखाई गई है। इस वीडियो ने 'विजय 69' और 'मंडला मर्डर्स' फिल्मों में पात्रों के चेहरों का खुलासा किया, लेकिन 'महाराज' में जुनैद का लुक एक रहस्य बना हुआ है। 'महाराज' में जुनैद के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1862 के महाराज लिबेल केस से प्रेरित है।

यह एक धार्मिक नेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी महिला अनुयायियों के साथ अनुचित संबंधों का आरोप लगाने के लिए एक अखबार पर मुकदमा दायर किया था। जुनैद ने कथित तौर पर पत्रकार का रोल किया है। उल्लेखनीय है कि आमिर, जुनैद की दूसरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करेंगे। हाल ही में बीटीएस तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई थीं, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद को जापान के साप्पोरो स्नो फेस्टिवल की सुंदर पृष्ठभूमि में एक साथ शूटिंग करते हुए दिखाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम