न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक-दूजे के हुए रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी, गोवा में 2 रीति-रिवाजों से की शादी, इन सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी बुधवार (21 फरवरी) को विधि-विधान के साथ हमेशा के लिए एक-दूसरे के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 11:05:03

एक-दूजे के हुए रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी, गोवा में 2 रीति-रिवाजों से की शादी, इन सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी बुधवार (21 फरवरी) को विधि-विधान के साथ हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए। उन्होंने गोवा में शादी कर ली। कपल ने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सबसे पहले उन्होंने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। फिर सिंधी रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंध गए। रकुल सिख परिवार से आती हैं, जबकि जैकी का ताल्लुक सिंधी परिवार से है।

इसी कारण उन्होंने दोनों धर्मों का पालन करते हुए शादी की। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक-दूसरे को टैग करके शादी की फोटो शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “मेरा अभी और हमेशा के लिए, 21-02-2024” शादी में रकुल ने पीच कलर का लहंगा पहना। यह लंहगा थ्रेड और पर्ल के ऑर्टवर्क से डिजाइन हुआ है। साथ ही दुल्हन ने पोल्की और पर्ल वाला नेकपीस और इसी डिजाइन की इयरिंग्स और मांग टीका पहना। डैवी मेकअप, विंग्ड आईज और न्यूड लिपस्टिक रकुल की सुंदरता बढ़ा रहे थे।

जैकी ने क्रीम शेरवानी और मैचिंग दोशाला की ड्रेस पहनी। शादी के बाद कपल ने पैपराजी से कई फोटो क्लिक करवाई। रकुल ने अपनी डायमंड की वैडिंग रिंग फ्लॉन्ट की। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर रकुल के लहंगे की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि शाम की शादी के लिए एक्ट्रेस ने एक कॉन्टेम्परेरी लेकिन वाइब्रेंट परसोना को इमैजिन किया।

शादी में पहुंचे बड़े-बड़े सितारों ने की मस्ती, सोशल मीडिया पर दीं शुभकामनाएं

फैंस और सेलिब्रिटी रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सबसे खूबसूरत दिन। सोनल चौहान ने लिखा, “आप दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई।” सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “आप लोगों को बधाई। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, अजय देवगन और मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा, “कपल को शादी मुबारक।”

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा ने लिखा, “शादी के बंधन में बधने के लिए आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।” कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, मौनी रॉय, वाणी कपूर, स्मृति खन्ना, काजल अग्रवाल, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, रितेश देशमुख, सामंथा रुथ प्रभु, दीया मिर्जा, विजय वर्मा, शहनाज गिल, मृणाल ठाकुर और अथिया शेट्टी जैसे सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

वरुण धवन, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना अपनी-अपनी पत्नी संग शादी में पहुंचे। इन तीनों कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी है। आदित्य रॉय कपूर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे संग शादी में नजर आए। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शादी में जमकर डांस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम