न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुलप्रीत और जैकी इस दिन यहां बंध जाएंगे विवाह बंधन में, आर्यन के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

नए साल की शुरुआत पर बॉलीवुड से एक खुशखबरी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री का एक स्टार कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 1:32:11

2 News : रकुलप्रीत और जैकी इस दिन यहां बंध जाएंगे विवाह बंधन में, आर्यन के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

नए साल की शुरुआत पर बॉलीवुड से एक खुशखबरी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री का एक स्टार कपल एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहा है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब सोशल मीडिया पर दोनों की ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स लीक हो गई हैं। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की।

इन दिनों यह कपल थाइलैंड में नया साल मना रहा है। रकुलप्रीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकी और रकुलप्रीत जल्द ही बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बन जाएंगे। दोनों ने 22 फरवरी को वेडिंग डेट चुना है। शादी गोवा में होगी। उनकी प्री वेडिंग रस्में जनवरी से ही शुरू हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि ये शादी काफी साधारण तरीके से होगी। इसमें केवल घर और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

जैकी इस शादी को निजी रखना चाहते हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है कि रकुल और जैकी की शादी की तारीखों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले भी पिछले साल इसी तरह की खबरों ने सभी का ध्यान खींचा था, लेकिन बाद में रकुलप्रीत ने इससे इंकार कर दिया था। दोनों साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले रकुल ने जैकी के बर्थडे पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था।

शाहरुख के बेटे आर्यन की पार्टी में नजर आए ओरी भी

इस समय आम और खास हर कोई नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। बॉलीवुड पर भी इसका सुरूर चढ़ रखा है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी खूब पार्टी करते नजर आए। आर्यन ने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें उनके सभी दोस्त शामिल हुए। सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय और उनके दोस्त ओरी भी यहां नजर आए। पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आर्यन और ओरी बार काउंटर के पास खड़े होकर शॉट्स लगाते दिख रहे हैं।

साथ में वेदांत महाजन भी नजर आए, जिनका नाम आजकल एक्टर अजय देवगन की बेटी नीसा के साथ जोड़ा जा रहा है। यह वीडियो आर्यन के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। जानकारी के अनुसार पार्टी आर्यन के अल्कोहल ब्रांड की तरफ से रखी गई थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने वोदका ब्रांड लॉन्च किया था।

इसके अलावा आर्यन ने भारत में बीयर बनाने वाली एक कंपनी के साथ भी पार्टनरशिप की थी। आर्यन का क्लोदिंग ब्रांड भी है। आर्यन एक्टर बनने के बजाय फिल्ममेकिंग में जाना चाहते हैं। इस वक्त वह एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं, जिसका नाम 'स्टारडम' है। आर्यन इससे डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम