न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आदिल की शादी के बाद राखी ने पोस्ट शेयर कर बताया दर्द, कहा-कर चुका है 5-6 शादियां, सोमी को जानिए चाहिए हकीकत

हाल ही राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने गुपचुप दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया। आदिल ने ‘बिग बॉस’ फेम सोमी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Mar 2024 12:36:27

आदिल की शादी के बाद राखी ने पोस्ट शेयर कर बताया दर्द, कहा-कर चुका है 5-6 शादियां, सोमी को जानिए चाहिए हकीकत

हाल ही राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने गुपचुप दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया। आदिल ने ‘बिग बॉस’ फेम सोमी के साथ निकाह किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, आदिल की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। कुछ देर बाद आदिल ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी। आदिल ने खुद लोगों को अपनी शादी की बात बताई है। उन्होंने बताया है कि सोमी अब उनकी नई पत्नी हैं। दोनों ने 3 मार्च को मैसूर में शादी कर ली है।

आदिल की शादी की खबर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई। लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। अब राखी ने भी शादी की खबर बाहर आते ही एक के बाद एक पोस्ट शेयर की है। इन पोस्ट के जरिए राखी सावंत यह बताना चाह रही है कि लोगों ने कैसे उनका दिल तोड़ा। राखी ने लिखा, मुझे खपद पर नाज है। मैंने जिंदगी में हर तरह के दर्द को झेला। फैमिली इश्यू, ट्रस्ट इश्यू, इंसिक्योरिटीज, डिप्रेशन, मैंने हर दर्द अकेले झेला और कभी हार नहीं मानी।

दूसरी पोस्ट में राखी ने लिखा, “बहुत शौक था लोगों को खुश रखने का...होश तब आया जब खुद को बिल्कुल अकेला पाया।” इसके अलावा राखी ने टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह फिलहाल दुबई में मौजूद हैं। जब उनसे पूछा गया कि आदिल ने दोबारा शादी कर ली है तो इस पर आप कुछ कहना चाहेंगी तो राखी ने कहा यह काफी शॉकिंग है। उन्होंने अभी तक तलाक भी नहीं लिया है। आदिल ने मुझसे पहले भी 5-6 बार शादियां की हैं।

उन लड़कियों को भी तलाक नहीं दिया। वो भी बेचारी टॉर्चर सहन करके भाग गईं। उन सबने मुझे कॉन्टैक्ट किया था। मैं आदिल की नई पत्नी के बारे में जानकर शॉक्ड हूं। आदिल ने एक साल में 3 शादियां कर लीं। सोमी को रियलिटी जाननी चाहिए और सामने आना चाहिए। आदिल ने मुझे एक साल तक खूब डराया था और धमकियां दी थीं। अब वो सोमी के साथ भी ये ही करेगा। मेरी जिंदगी तो उसने खराब कर दी। मेरा सारा पैसा लूट लिया। उसने मुझे सड़कों पर ला दिया है।

rakhi sawant,actress rakhi sawant,adil khan durrani,rakhi adil,somi khan,adil somi,rakhi social media

नई दुल्हन सोमी खान के साथ आदिल खान दुर्रानी की फोटो आई सामने

इस बीच सोमी के साथ आदिल की दूसरी शादी की पहली झलक मिली। दोनों ने एक इंटीमेट निकाह समारोह में मिलन का जश्न मनाया। आदिल ने व्हाइट पायजामा के साथ मैचिंग एम्बेलिश्ड शेरवानी पहनी थी। उन्होंने क्लासी कलगी से सुसज्जित मैरून कलर की पगड़ी पहनी थी। दुल्हन सोमी रेड कलर के लहंगे में सुंदर लग रही थीं, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने डबल दुपट्टे लिए थे, दोनों पर चौड़ी कढ़ाई वाली बॉर्डर थी।

इसके अलावा उनके वेल पर अरबी लिखा हुआ था। गोल्डन ज्वेलरी, हल्का बेस मेकअप और नेचुरल ब्राइडल ग्लो ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। कुछ समय पहले 'न्यूज 18 शोशा' से बात करते हुए आदिल ने कहा कि यह मेरी पहली शादी है। हम इस वक्त बेंगलुरु में हैं। हम कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। हम आधिकारिक घोषणा करेंगे। मैं जल्द ही सब कुछ विस्तार से साझा करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका