न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोती-गिड़गिड़ाती राखी ने लॉरेंस गैंग से की मिन्नतें, कहा-सलमान करते हैं गरीबों का भला, वीडियो वायरल

सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर रविवार (14 अप्रैल) सुबह हुई फायरिंग ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है। सेलेब्स हों या फैंस हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 11:12:57

रोती-गिड़गिड़ाती राखी ने लॉरेंस गैंग से की मिन्नतें, कहा-सलमान करते हैं गरीबों का भला, वीडियो वायरल

सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर रविवार (14 अप्रैल) सुबह हुई फायरिंग ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है। सेलेब्स हों या फैंस हर कोई परेशान हैं। सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच, ड्रामा क्वीन मानी जाने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत ने सलमान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता जताई। वह फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं। राखी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हाथ जोड़कर सलमान की सलामती की दुआ मांगी है।

राखी वीडियो में कह रही हैं, “मत करो न मेरे भाई के साथ, प्लीज..मैं हाथ जोड़ती हूं आप लोगों से मिन्नतें करती हूं। उन्होंने बहुत लोगों का घर बचाया है..बहुत गरीब लोगों का भला किया है..क्या मिलेगा आप लोगों को? प्लीज..मत करो..मत करो..मैं हाथ जोड़ती हूं आप लोगों के सामने..ऐसा मत करो.. उनके NGO की वजह से बहुत सारे घर चलते हैं। कितने गरीबों का वो भला करते हैं। मेरे जैसों की मदद की और मेरी मां का इलाज कराया है उन्होंने।

मैं हाथ जोड़ती हूं प्लीज उन्हें बख्श दो। मैं सलमान भाई की फैन हूं। उन्होंने बहुत कुछ किया है। ईद के टाइम पर वो मदद करते हैं। उन्होंने अपना घर नहीं बसाया, लेकिन दूसरों का घर बसाते हैं। वो साधारण जिंदगी जीते हैं उन्हें जीने दो। बिश्नोई ग्रुप मैं आपके हाथ जोड़ती हूं।” मालूम हो कि राखी कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस की फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक हैं। वह 3-4 दफा शो के अलग-अलग सीजन में आ चुकी हैं। शो को सलमान होस्ट करते हैं। राखी अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार

गौरतलब है कि बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर करीब सुबह 5 बजे दो बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाई थी। जब गोली चली तो सलमान घर पर ही मौजूद थे। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है। हम एक दिन में ही आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रहे। हमने घटना स्थल के कई CCTV फूटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान की। बता दें कि सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

साल 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई। पिछले दो सालों में जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल्स, ईमेल और लेटर भी पहुंचाए गए। अब इस मामले में क्राइम ब्रांच कड़ी जांच में जुट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष