न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी के बेटे राजवीर की फिल्म ‘दोनों’ की रिलीज डेट घोषित, ‘बॉर्डर 2’ के लिए भी हो जाएं तैयार!

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एक्टिंग की दुनिया में गदर मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राजवीर मशहूर फिल्ममेकर सूरज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Aug 2023 7:05:27

सनी के बेटे राजवीर की फिल्म ‘दोनों’ की रिलीज डेट घोषित, ‘बॉर्डर 2’ के लिए भी हो जाएं तैयार!

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एक्टिंग की दुनिया में गदर मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राजवीर मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म 'दोनों' के माध्यम से हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। इस रोमांटिक लव स्टोरी में राजवीर के साथ एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया भी इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए रेडी हैं।

आज शनिवार को राजश्री बैनर तले बनी 'दोनों' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। राजश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया है कि इस साल 5 अक्टूबर 2023 को सनी के छोटे बेटे की ये रोमांटिक मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले मेकर्स की ओर से 'दोनों' फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।

हाल ही में सलमान खान ने इसके टाइटल सॉन्ग को रिलीज किया। इसके बाद से फैंस के अंदर इस मूवी को लिए जबरदस्त उत्सुकता बढ़ गई है। 'दोनों' का डायरेक्शन सूरज के बेटे अविनाश. एस. बड़जात्या ने किया है। आपको बता दें कि सनी और पूनम में कुछ फिल्में साथ की थीं। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में सनी के बड़े बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।

rajveer deol,dono movie,sunny deol,poonam dhillon,border,border 2,gadar,gadar 2,paloma

‘गदर 2’ की सफलता के बाद उत्साहित हैं सनी, ‘बॉर्डर’ ने 1997 में मचाई थी धूम

सनी देओल हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता से काफी खुश हैं। फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच सनी के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। सनी सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का भी सीक्वल लेकर आने की तैयारी में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सनी, जेपी दत्ता, निधि दत्ता ‘बॉर्डर 2’ बनाने की योजना बना रहे हैं।

पिछले 2-3 साल से इस पर चर्चा की जा रही है। अब सब फाइनल होने के बाद जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ की घोषणा की जाएगी। टीम ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक ऐसी कहानी ढूंढी है जो अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं बताई गई है और इसे बेहतरीन तरीके से दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को जेपी और निधि दत्ता प्रोड्यूस करेंगे। एक बड़े स्टूडियो से इस बारे में बात की जा रही है।

इस पर स्क्रिप्ट भी लिखनी शुरू होगी। कहा जा रहा है कि सनी के अलावा कुछ नई जनरेशन के एक्टर्स को लिया जाएगा ना कि पहले पार्ट वाले एक्टर्स को। बता दें कि ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी और वो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार