न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लों की फिल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर रिलीज, 'बंबई मेरी जान' का ट्रेलर भी देखें

एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 7:08:39

राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लों की फिल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर रिलीज, 'बंबई मेरी जान' का ट्रेलर भी देखें

एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये राजवीर और पलोमा की पहली फिल्म है। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों नए कलाकारों को देखने के लिए फैंस आतुर हैं। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि देव (राजवीर) को पता चलता है कि उसकी बेस्टफ्रेंड अलीना शादी कर रही है। राजवीर की मां उसे कहती है कि जिंदगीभर उसी प्लेटफॉर्म पर अटके रहोगे। नया चैप्टर तभी शुरू होता है जब पन्ना पलटोगे। इसी दौरान अलीना, देव को कहती हैं कि अगर तू शादी में नहीं आय़ा तो मैं तुझे मार डालूंगी। इसके बाद राजवीर शादी में पहुंच जाता है, जहां पर उसकी मुलाकात मेघना (पलोमा) से होती है।

इस दौरान दोनों की दोस्ती हो जाती है और वहीं देव अकेले में खुद से बातें कर रहा होता है कि मैं उस लड़की की शादी में आया हूं जिसे मैं 10 साल से चाहता था और ये सारी बाते मेघना सुन लेती है जिससे वह हैरान हो जाती है। इसके बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो जाती है। आपको बता दें कि इस रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन अविनाश बड़जात्या ने किया है।

राजवीर देओल असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। राजवीर से पहले उनके बड़े भाई करण देओल भी फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। करण जल्द ही धर्मेंद्र, सनी, बॉबी देओल के साथ ‘अपने 2’ में नजर आएंगे।

rajveer deol,paloma dhillon,movie dono,web series bambai meri jaan. trailer released,dono,bambai meri jaan,kk menon

1970 के दशक की मुंबई की दुनिया पर आधारित है 'बंबई मेरी जान' वेब सीरीज

मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार (4 सितंबर) को वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान' का ट्रेलर रिलीज किया गया। क्राइम थ्रिलर सीरीज में केके मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य व अमायरा दस्तूर के अहम रोल हैं। ट्रेलर की शुरुआत मुंबई के अद्भुत सीन के साथ होती है, जिसमें पूरा शहर नजर आता है।

इसमें दारा कादरी (अविनाश) के जीवन को दिखाया गया है, जो एक अपराधी है, जिसका जन्म मुंबई पुलिस बल में एक ईमानदार अधिकारी (केके मेनन) के घर हुआ। दारा का सामना हाजी (सौरभ सचदेवा) जैसे लोगों से होता है और वह अपराध की गहराई में उतर जाता है। ट्रेलर उस दर्द की झलक दिखाता है जो एक पिता को झेलना पड़ता है जब वह अपने परिवार को खोए हुए लोकाचार, लालच और भ्रष्टाचार के कारण टूटते हुए देखता है।

यह सीरीज अजय देवगन और इमरान हाशमी-अभिनीत 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' की भी याद दिलाती है। यह सीरीज 1970 के दशक की मुंबई की दुनिया पर आधारित है, जहां गैंगवार, अपराध और विश्वासघात आम बात थी। शो की कहानी क्राइम रिपोर्टर और लेखक एस. हुसैन जैदी ने लिखी है। शुजात सौदागर इसके डायरेक्टर है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह सीरीज 14 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार