न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार राव ने इस अंदाज में पत्रलेखा को किया बर्थडे विश, दीपिका-रणवीर के घर गूंजने को हैं किलकारियां

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने साल 2021 में शादी की थी। वे लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं। आज मंगलवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 7:42:08

2 News : राजकुमार राव ने इस अंदाज में पत्रलेखा को किया बर्थडे विश, दीपिका-रणवीर के घर गूंजने को हैं किलकारियां

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने साल 2021 में शादी की थी। वे लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं। आज मंगलवार (20 फरवरी) को पत्रलेखा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। राजकुमार ने रोमांटिक फोटो शेयर कर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाया है। राजकुमार ने पत्रलेखा की कुछ अनसीन फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। हर फोटो में दोनों सितारे बहुत प्यारे दिख रहे हैं।

साथ ही कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, सबसे खूबसूरत और मजबूत लड़की पत्रलेखा। आप मेरे जीवन का प्यार और रोशनी हैं और हमेशा याद रखें कि आप भगवान की पसंदीदा बच्ची हैं। आपने मुझे पूरा कर दिया है।” ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्रलेखा की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

राजकुमार को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'भीड़' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आने वाले दिनों में राजकुमार जाने-माने उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्री' में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह 'मिस्टर और मिसेज माही' का हिस्सा हैं।

चार महीने की प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, हाल ही साड़ी में छिपाया बेबी बंप

इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की सैकंड प्रेग्नेंसी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं। हालांकि अभी तक न तो अनुष्का और न ही उनके पति स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस बारे में कुछ भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। इस बीच अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फर्स्ट प्रेग्नेंसी पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। दरअसल ‘द वीक’ की रिपोर्ट मानें तो दीपिका की प्रेग्नेंसी कन्फर्म है और उनका सैकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है, जिसका अर्थ है वह चार महीने की प्रेग्नेंट है। कपल के करीबी सूत्र ने यह न्यूज कंफर्म की है।

दीपिका हाल ही लंदन में बाफ्टा अवार्ड इवेंट में सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी में बतौर प्रजेंटर शामिल हुई थीं और साड़ी में उन्होंने फ्रंट के बजाय बैक पोज ही ज्यादा दिए। एक पोज में दीपिका बेबी बंप छिपाती दिख रही थीं। अब फैंस को दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह की तरफ से यह खुशखबरी सुनने का इंतजार है। पिछले दिनों दीपिका ने कहा था कि मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं और हम भी फैमिली स्टार्ट करना चाहते हैं, देखते हैं कि ये कब होगा। दोनों की शादी 2018 में इटली में हुई थी। दीपिका 38 साल की हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम