न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार की पढ़ाई में आड़े आई थी गरीबी, सामंथा को इस हाल में देख परेशान फैंस पूछ रहे सवाल

राजकुमार राव की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। आज राजकुमार जिस मुकाम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 8:40:13

2 News : राजकुमार की पढ़ाई में आड़े आई थी गरीबी, सामंथा को इस हाल में देख परेशान फैंस पूछ रहे सवाल

राजकुमार राव की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। आज राजकुमार जिस मुकाम पर है उस तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। राज शमानी को दिए गए इंटरव्यू में राजकुमार ने बचपन की यादों को ताजा किया है। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने पैसों की कमी देखी है। राजकुमार ने कहा कि वैसे हमारे परिवार ने गरीबी का सामना नहीं किया।

ऐसा नहीं था कि हम खाने के मोहताज थे, लेकिन पढ़ाई के लिए कई बार हमारे पास पैसे की कमी हो जाती थी। इसके लिए मेरी मां रिश्तेदारों और टीचर्स से मदद लिया करती थी। मैं गुड़गांव में रहा करता था और मेरा बचपन वहीं गुजरा है। मैं जॉइंट फैमिली का हिस्सा था और अपने परिवार में मैं लोकप्रिय भी था क्योंकि मेरा स्वभाव काफी शांत था। ऐसे में लोग मुझे बचपन से ही पसंद करते थे। मेरी पढ़ाई के लिए मां को कई बार दूसरों से मदद मांगनी पड़ी और शायद यही कारण है कि मैं पैसों की किल्लत को बखूबी समझता हूं।

राजकुमार ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर भी अपनी राय रखी। राजकुमार ने कहा कि मुझे ‘एनिमल’ बहुत पसंद आई, ‘एनिमल’ सिर्फ देखने का अनुभव है। मुझे मजा आया। क्या मुझे फिल्म से कुछ परेशानी हुई? हो सकता है, कुछ सीन यहां-वहां थे, हां, लेकिन क्या मुझे फिल्म पसंद नहीं आई? बिल्कुल नहीं, मुझे फिल्म अच्छी लगी, मुझे फिल्म देखने का अनुभव अच्छा लगा। मुझे इसमें रणबीर बहुत पसंद आए और फिल्म में उनकी एक्टिंग दिल जीत लेनी वाली थी। एक फिल्म समीक्षक ने कहा कि फिल्म का नाम ‘एनिमल’ रखा गया था न कि आदर्श पुरुष, क्योंकि निर्देशक एक 'जानवर' की कहानी दिखाना चाहते थे।

सामंथा रुथ प्रभु का वीडियो हो रहा वायरल, नजर आया वजन और चेहरे में बदलाव

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना लेती हैं। ‘ऊ अंतावा’ गाने के बाद सामंथा और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गईं। सामंथा गुरुवार (22 अगस्त) रात एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं, जहां से उनके वीडियो ने फैंस को चौंका दिया। सामंथा काफी पतली नजर आ रही हैं और उनका चेहरा पहली नजर में पहचान में नहीं आ रहा।

उन्हें देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनके साथ कुछ गड़बड़ है, जिसकी वजह से उनकी हालत ऐसी हो गई है। दरअसल सामंथा नेचुरल ब्यूटी के तौर पर जानी जाती हैं। उनका चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। हालांकि उनकी ताजा हालत देख किसी को विश्वास नहीं हो रहा। उनके चेहरे में भी कई बदलाव दिखाई दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इतना वजन कम कर लिया है कि उन्हें पहचाना भी नहीं जा सकता। वे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने जानबूझकर वजन कम किया है या फिर चिंता की वजह से उनका वजन कम हो रहा है?

उल्लेखनीय है कि सामंथा ने साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य के साथ साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में दोनों की राहें जुदा हो गईं और उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद सामंथा को कुछ शारीरिक समस्या भी हो गई थी, जिससे उन्हें करीब एक साल तक एक्टिंग से ब्रेक लेना पड़ा। हाल ही नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली। फैंस का मानना है कि यह बात सामंथा को अच्छी नहीं लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री