न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ का गाना ‘पापा कहते हैं’ हुआ लॉन्च, दिखी संघर्ष भरी कहानी, आमिर खान हुए भावुक

राजकुमार राव को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद राजकुमार लंबे समय से अपनी एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 11:57:31

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ का गाना ‘पापा कहते हैं’ हुआ लॉन्च, दिखी संघर्ष भरी कहानी, आमिर खान हुए भावुक

राजकुमार राव को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद राजकुमार लंबे समय से अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे हर किरदार में फिट नजर आते हैं। अब राजकुमार अपने चाहने वालों के लिए एक और फिल्म ‘श्रीकांत’ की सौगात ला रहे हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें राजकुमार इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभाते दिखेंगे। अब सोमवार (22 अप्रैल) को मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'पापा कहते हैं' रिलीज कर दिया।

यह गाना ‘श्रीकांत’ के जन्म से लेकर एक सफल उद्यमी बनने तक के संघर्ष की झलक दिखाता है। गाने में राजकुमार के साथ शरद केलकर, अलाया एफ और ज्योतिका भी नजर आए। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। बता दें कि उदित नारायण की आवाज वाला ओरिजिनल सॉन्ग 'पापा कहते हैं' 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में दिखाया गया था।

इस गाने को भी उदित ने ही आवाज दी है। श्रीकांत पूर्व में पिछले साल सितंबर में ही रिलीज होनी थी, लेकिन अब 10 मई से सिनेमाघरों में इसका मजा लिया जा सकेगा। बता दें कि श्रीकांत एक भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट हैं जिन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। वे जन्म से ही नेत्रहीन थे और भारत लौटने के बाद उन्होंने दिव्यांगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान लगाया।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,movie srikanth,alaya f,aamir khan,papa kehte hain song,qayamat se qayamat tak,udit narayan

36 साल पहले इस बात से डर गए थे उदित नारायण

गाने के लॉन्च इवेंट में आमिर खान बतौर गेस्ट पहुंचे। इस मौके पर आमिर इमोशनल नजर आए। दरअसल ओरिजिनल गाना आमिर पर फिल्माया गया था, जो आज तक लोगों के दिलों में बसा हुआ है। यह ‘पापा कहते हैं’ का नया वर्जन है। नेत्रहीन बैंड के लाइव परफॉर्मेंस को देखने के बाद आमिर भावुक हो गए। बैंड के साथ आमिर, राजकुमार, उदित समेत वहां मौजूद सभी लोग ये गाना गा रहे थे।

फिल्म की पूरी टीम मौके पर नजर आई। इवेंट में ये गाना नेत्रहीन बैंड द्वारा परफॉर्म किया गया। इवेंट में खुद श्रीकांत बोल्ला भी शामिल हुए। वे आमिर और राजकुमार के साथ बैठे थे। राजकुमार मल्टी-कलर शर्ट में दिखाई दिए, जिसके साथ उन्होंने नीली पैंट और बेज जूते पहने थे। अलाया एफ डिजाइनर क्रॉप टॉप और पलाजो सेट में नजर आईं।

फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। उदित ने तब की बात याद करते हुए कहा कि 36 साल पहले फिल्ममेकर्स ने मुझे आमिर से मिलवाया और कहा कि मुझे उनके लिए एक गाना गाना है। मैं डरा हुआ था और ये सोच चुका था कि अगर ये गाना नहीं चला तो मैं घर लौट जाऊंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष