37 के हुए राजकुमार राव को पत्रलेखा ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें-एक्टर के बारे में कुछ खास बातें
By: RajeshM Tue, 31 Aug 2021 7:18:24
बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह की भूमिकाएं साकार करने वाले मशहूर एक्टर राजकुमार राव आज मंगलवार (31 अगस्त) को 37 वर्ष के हो गए। राजकुमार को सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकारों की तरफ से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजकुमार की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने विशेष अंदाज में विश किया है। पत्रलेखा ने राजकुमार के साथ अपनी प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए बधाई दी है। पत्रलेखा ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक @rajkummar_rao. आप जानते हैं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं।
मैं हमेशा चाहती हूं कि आप अपने हर किरदार में खुद से आगे निकल जाएं क्योंकि मैं जानती हूं कि आप अपने लिए यही चाहते हैं। इस कठिन दौर में रॉक सॉलिड रहने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे प्यार करती हूं। पत्रलेखा ने हिंदी में एक वाक्य जोड़ते हुए लिखा कि बाकी बातें इंस्टाग्राम पर नहीं, घर पर। राजकुमार ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि आई लव यू। उल्लेखनीय है कि राजकुमार और पत्रलेखा ने पहली बार हंसल मेहता की 2014 की मूवी सिटीलाइट्स में काम किया था। वे तब से डेटिंग कर रहे हैं।
राजकुमार को काई पो छे फिल्म से मिली पहचान
राजकुमार का जन्म
31 अगस्त 1984 को गुड़गांव (हरियाणा) के अहीरवाल में हुआ था। उन्होंने
दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और
उसके बाद भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की। फिर वे मुंबई आ
गए और उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया। राजकुमार को पहला ब्रेक फिल्म
‘रण’ से मिला।
इसके बाद उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ व ‘रागिनी
एमएमएस’ जैसी फिल्मों में काम किया जो कुछ खास नहीं रही। उन्हें ‘काई पो
छे’ फिल्म से पहचान मिली। न्यूटन और मेड इन चाइना में उनकी एक्टिंग को
सराहा गया। ‘स्त्री’ राजकुमार के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। वे शाहिद, बरेली की बर्फी, शादी में जरूर आना, फन्ने खां,
जजमेंटल है क्या, रूही जैसी मूवीज में भी नजर आ चुके हैं।
…जब राजकुमार को हुआ प्यार, पिटते-पिटते बचे
जब
राजकुमार 11वीं कक्षा में थे तब उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन उस
लड़की का एक बॉयफ्रेंड भी था। जब उसे यह पता चला तो वह अपने कई दोस्तों के
साथ राजकुमार को पीटने पहुंच गया। तब राजकुमार ने बोला कि तुम चाहे जहां भी
मार लो पर मुंह पर मत मारना क्योंकि मैं एक्टर बनने वाला हूं। राजकुमार
जल्द ही हर्षवर्धन कुलकर्णी की फिल्म बधाई दो में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर
के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वे फिल्म हम दो हमारे दो में भी
अभिनय करते दिखेंगे।
ये भी पढ़े :
# इस सुपरहिट गाने पर थिरकीं माधुरी-उर्मिला, देखें Video, पति को याद कर सोनम ने शेयर की ये Photo
# नौकरी छोड़ कूड़ा बीनने लगी 4 बच्चों की मां, इतने पैसे कमाए बन गई करोड़पति
# भारत में हजार रूपये में मिलने वाली यह सस्ती चारपाई विदेश में बिक रही 41000 में, आखिर क्यों
# सब्जी से एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए बर्फ का यह जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, देखें VIDEO