न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ED के एक्शन के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये पोस्ट, उर्वशी सहित इन सितारों ने किया मतदान

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को बड़ा एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपए की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Apr 2024 2:13:21

2 News : ED के एक्शन के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये पोस्ट, उर्वशी सहित इन सितारों ने किया मतदान

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को बड़ा एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली। ये कार्रवाई 6600 करोड़ के बिटकॉइन पोंजी स्कीम घोटाले के अंतर्गत हुई है। अब राज ने कुछ इशारा करते हुए बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट डाली है। गुरुवार रात राज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें दहाड़ता हुआ शेर नजर आ रहा है।

इस पर लिखा है, “जब आप अपमानित महसूस करें तो शांत रहना सीखना एक अलग प्रकार का विकास है।” इस पोस्ट में न तो उन्होंने किसी का नाम लिया न ही केस से जुड़ा कोई शब्द लिखा। दूसरी ओर, शिल्पा ने साईं बाबा की एक तस्वीर शेयर की और हैशटैग, 'समर्पण' के साथ लिखा, 'ओम साईं राम।' शिल्पा गुरुवार को अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ सलमान खान के घर पहुंची थीं। शिल्पा व सलमान अच्छे दोस्त हैं। शिल्पा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना के बाद सलमान का हाल-चाल जानने गई थीं।

बता दें कि राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन लिया गया है। ये मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिये निवेशकों के धन की धोखाधड़ी से जुड़ा है। ईडी की जांच में पता चला कि राज कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टर माइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे। उल्लेखनीय है कि राज करीब तीन साल पहले पोर्नोग्राफी केस में करीब दो महीने जेल रहे थे।

raj kundra,Shilpa Shetty,raj shilpa,actress shilpa shetty,ed,enforcement directorate,urvashi rautela,lok sabha election,rajinikanth

उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार में डाला वोट, कहा-वोट उसी को देना जो...

आज शुक्रवार (19 अप्रैल) को देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इसमें मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आम लोगों के साथ फिल्मी हस्तियां भी इसमें बराबर रुचि दिखा रही हैं। अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला ने भी सुबह कोटद्वार (उत्तराखंड) में मतदान किया। इस मौके पर उर्वशी ने कहा कि मैंने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया है।

आज सभी को अपने घरों से निकलकर वोट डालना चाहिए। मैं मूल रूप से उत्तराखंड की हूं। मेरे पिता गढ़वाली और माता कुमाऊंनी हैं। मेरी अपील है कि उन्हीं को अपना मत दें, जो उत्तराखंड को पूरी तरह से विकसित कर सकते हैं। उत्तराखंड की नींव यहां के कल्चर पर टिकी हुई है। उत्तराखंड का पर्यटन के लिहाज से विकास होना चाहिए। विकास ऐसा हो कि यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े।

इसी तरह साउथ इंडियन स्टार रजनीकांत, अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को सुबह चेन्नई के मतदान केंद्रों पर देखा गया। ये सितारे तमिलनाडु में चल रहे लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर निकले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला के मुताबिक अजित चेन्नई में मतदान करने वाले पहले एक्टर्स में से एक थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष