न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नसीब अपना अपना’ फेम राधिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा, रुपाली ने शेयर की पोस्ट तो लगीं अटकलें

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तूफान आया हुआ है। आएदिन बड़े-बड़े स्टार पर आरोप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 2:17:31

2 News : ‘नसीब अपना अपना’ फेम राधिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा, रुपाली ने शेयर की पोस्ट तो लगीं अटकलें

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तूफान आया हुआ है। आएदिन बड़े-बड़े स्टार पर आरोप लग रहे हैं। MeToo जैसे इस अभियान ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। अब एक और एक्ट्रेस ने फिल्म लोकेशन पर कैमरा छिपे होने की बात का खुलासा किया है। ‘नसीब अपना-अपना’ में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार (62) ने एक मलयालम फिल्म लोकेशन पर आपबीती के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

राधिका ने बताया कि फिल्म लोकेशन पर अभिनेत्रियों के न्यूड सीन को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरे छिपाए जाते हैं। गुप्त तरीके से पहले इस तरह की चीजों को रिकॉर्ड किया जाता है और उसके बाद फिल्म के सेट पर ही पुरुष उन्हें देखते हैं और मजा लेते हैं। इस तरह की हरकतों से एक्ट्रेस परेशान हो गई थीं।

राधिका ने एशियानेट न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि मैंने पर्सनली लोगों को एक ही फोन को यूज करते देखा है। फिल्म के सेट पर लोग इसका मजा लेते हैं। मैं डर गई थी और वेनेटी वैन में अपने कपड़े बदले बिना होटल के कमरे में चली गईं। वे लोग वेनेटी वैन में एक कैमरा लगा देते हैं, जो अभिनेत्रियों की जानकारी या उनकी मर्जी के बिना उनके न्यूड सीन को रिकॉर्ड करता है।

हालांकि जब मुझे इसका पता लगा, तो मैंने फिर कभी वेनेटी में कपड़े नहीं बदले। जब राधिका से इस मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनके जैसे लोगों के साथ काम करना पड़ता है और साथ ही उनकी तुलना राजनेताओं से की। बता दें राधिका ने तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

radikaa sarathkumar,actress radikaa sarathkumar,radikaa video,naseeb apna apna,radikaa rishi kapoor,hema committee report,rupali ganguly,actress rupali ganguly,sudhanshu pandey,anupamaa

रुपाली गांगुली की क्रिप्टिक पोस्ट को सुधांशु पांडे से जोड़कर देखा जा रहा

टेलीविजन की दुनिया का सबसे चर्चित सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही सीरियल में नेगेटिव किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सुधांशु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर खुद यह जानकारी दी थी। सुधांशु को लोग ‘वनराज’ के रोल में बहुत पसंद कर रहे थे, मगर अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं।

सुधांशु के अचानक शो छोड़ने के बाद फैंस और मीडिया कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं। इसके पीछे की एक वजह ‘अनुपमा’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और सुंधाशु की अनबन को भी बताया जा रहा है। इस बीच रुपाली ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो चर्चा का विषय बन गया है। रुपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट अपलोड की है, उसमें लिखा है, “अगर कोई आपके साथ बुरा बर्ताव करता है, तो पहले प्यार की कोशिश करें। अगर वह काम नहीं करता है, तो दया करें। अगर वह काम नहीं करता है, तो दूरी बनाएं।”

पूर्व में भी रुपाली और सुंधाशु के बीच अनबन की खबरें आई थीं, लेकिन अब एक्टर के शो छोड़ने के बाद इन खबरों ने तूल पकड़ लिया है। साल 2022 में जब पहली बार लड़ाई की खबरें सामने आई थीं, तब सुंधाशु ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री