न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरलाइंस की अव्यवस्था से घंटों परेशान हुईं एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, अब इन्होंने की ‘एनिमल’ की तारीफ

एक्ट्रेस राधिका आप्टे के लिए आज शनिवार (13 जनवरी) की सुबह बेहद परेशानी भरी रही। राधिका ने अपना ट्रेवल एक्सपीरियंस सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 7:28:11

2 News : एयरलाइंस की अव्यवस्था से घंटों परेशान हुईं एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, अब इन्होंने की ‘एनिमल’ की तारीफ

एक्ट्रेस राधिका आप्टे के लिए आज शनिवार (13 जनवरी) की सुबह बेहद परेशानी भरी रही। राधिका ने अपना ट्रेवल एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर कर व्यथा बताई। वह सहयात्रियों के साथ एयरलाइंस की अव्यवस्था से परेशान हो गईं। राधिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आपबीती बताई। राधिका ने लिखा, “आज सुबह मेरी 8:30 बजे की फ्लाइट थी। अब 10:50 बज चुके हैं और फ्लाइट अभी तक बोर्ड नहीं हुई, लेकिन फ्लाइट ने कहा कि हम बोर्ड हो रहे हैं और सभी यात्रियों को एयरोब्रिज में डाल दिया और उसे लॉक कर दिया।

छोटे बच्चे, बुजुर्गों के साथ यात्री एक घंटे से ज्यादा समय से अंदर बंद हैं। सुरक्षाकर्मी दरवाजे नहीं खोले रहे। स्टाफ का बिल्कुल कोई अता-पता नहीं। जाहिर तौर पर उनका क्रू भी सवार नहीं हुआ है। क्रू को चेंज किया गया है और वो अभी भी नए क्रू का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वे कब आएंगे, इसलिए कोई नहीं जानता कि हम कितने समय तक अंदर बंद रहेंगे। मैंने बाहर की बेहद बेवकूफ स्टाफ महिला से बात की, जो कहती रही कि कोई समस्या नहीं है और कोई देरी नहीं है।

अब मैं अंदर बंद हूं और उन्होंने हमें बस इतना बताया कि हम कम से कम 12 बजे तक यहां रहेंगे। सभी बंद हैं। न पानी, न शौचालय। मजेदार यात्रा के लिए धन्यवाद। राधिका ने वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें सभी परेशान लग रहे हैं। बता दें कि 38 वर्षीय राधिका बॉलीवुड के साथ साउथ इंडियन, बंगाली और मराठी सिनेमा में भी एक्टिव हैं। राधिका शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में भी हैं।

अनुराग कश्यप ने की ‘एनिमल’ के डायरेक्टर से मुलाकात, लिखा लंबा नोट

‘कबीर सिंह’ फेम साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह साल 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। इसने भारत के साथ पूरी दुनिया में जमकर कमाई की। हालांकि कुछ मामलों में फिल्म आलोचना भी की गई। खास तौर से अत्यधिक हिंसा और महिलाओं की इमेज को कमतर करके दिखाने पर। हाल ही मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर ने ऐसी फिल्मों को समाज के लिए खतरनाक बताया था।

इस बीच फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म को हिंदी सिनेमा का गेम चेंजर बताते हुए संदीप की जमकर तारीफ की। अनुराग ने संदीप से मुलाकात की। उन्होंने ये तस्वीरें शेयर कर कहा कि इस समय सबसे गलत समझे और आंके जाने वाला फिल्म निर्माता। अनुराग ने नोट में लिखा, “संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक शानदार शाम गुजारी, जिनको सबसे ज्यादा गलत समझा गया, आलोचना की गई और निंदा की गई।

मेरे लिए वह सबसे ईमानदार और एक प्यारे इंसान हैं और मैं वास्तव में यह नहीं सोचता हूं कि कोई उनके या उनकी फिल्म के बारे में क्या सोचता है। मैं उस आदमी से मिलना चाहता था और मेरे पास सवाल थे और मैंने उनसे उनकी फिल्म के बारे में जो भी पूछा उन्होंने हर बात का जवाब दिया, जो मैंने वास्तव में दो बार देखी थी। धैर्य रखने और स्वयं बने रहने के लिए धन्यवाद।

40 दिन हो गए हैं जब से मैंने पहली बार ‘एनिमल’ देखी थी और 22 दिन हुए हैं जब मैंने इसे दूसरी बार देखा। सबसे लंबे समय में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी गेम चेंजर और एक ऐसी फिल्म जिसके प्रभाव (अच्छे या बुरे) से इनकार नहीं किया जा सकता।” हाल ही अनुरान ने ‘12वीं फेल’ के लिए डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा को भी जमकर सराहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम