न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

B.O. पर Pushpa-2 : The Rule का भौकाल, प्रति व्यक्ति 3000 रुपये की टिकट, ओपनिंग डे पर बनेंगे कई रिकॉर्ड, तोड़ना मुश्किल

4 दिसंबर की शाम से कुछ स्पेशल शो शुरू होंगे। 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है और दो ही दिनों में 10 करोड़ रुपए के टिकट बिक चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 3:59:12

B.O. पर Pushpa-2 : The Rule का भौकाल, प्रति व्यक्ति 3000 रुपये की टिकट, ओपनिंग डे पर बनेंगे कई रिकॉर्ड, तोड़ना मुश्किल

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि तेलंगाना में 4 दिसंबर की शाम से कुछ स्पेशल शो शुरू होंगे। 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है और दो ही दिनों में 10 करोड़ रुपए के टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म भारत में अपने ओपनिंग डे पर 250 से 300 करोड़ के मध्य का कारोबार करते हुए रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

उत्तर भारत में पहला दिन 100 करोड़!

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित गोलछा मल्टीप्लेक्स के प्रबन्धक सुधीर पुरी का कहना है कि जिस तरह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि यह फिल्म पहले दिन उत्तर भारत में 75 से 80 करोड़ का कारोबार करते हुए अपने आप में ओपनिंग डे का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जिसे तोड़ने में कई वर्ष लगेंगे। उनका कहना था कि पुष्पा 2: द रूल हिन्दी भाषा में अपने पहले वीकेंड में 250 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

वहीं दूसरी ओर ट्रेड के कुछ अन्य लोगों का यह कहना है कि महंगी टिकट दरों के चलते उत्तर भार में यह फिल्म अपने पहले दिन 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी और चार दिन लम्बे वीकेंड में यह फिल्म हिन्दी भाषी क्षेत्र से ही लगभग 300 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल होगी। पूरे भारत में यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 500 करोड़ के आंकड़े को छूते हुए अपनी समस्त लागत को बाहर निकालने में सफल हो जाएगी।

मल्टीप्लेक्स मैसन पीवीआर: जियो वर्ल्ड ड्राइव में 3000 रुपए सबसे महंगा टिकट

टिकट अपडेट देने वाले पोर्टल बुक माई शो के अनुसार, 'पुष्पा 2: द रूल' का सबसे महंगा टिकट मुंबई के मल्टीप्लेक्स मैसन पीवीआर: जियो वर्ल्ड ड्राइव में 3000 रुपए की भारी कीमत पर बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि यही मल्टीप्लेक्स पिछली दो बड़ी रिलीज, 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का टिकट 2700 रुपए में बेच रहा था। इसलिए, इस मामले में अल्लू अर्जुन ने कार्तिक आर्यन और अजय देवगन को पछाड़ दिया है। वहीं दिल्ली एनसीआर के एक थिएटर में 'पुष्पा 2' के टिकट का दाम 1800 रुपए तक है जबकि बेंगलुरु में सबसे महंगे टिकट के लिए दर्शक 1000 रुपए खर्च कर रहे हैं।

सबसे कम दर की टिकट

इस बीच, फिल्म के सस्ते टिकट दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में उपलब्ध हैं, जिसमें बदलापुर के वैशाली सिनेमा में सीमित टिकट 70 रुपए में मिल सकती है। इसके अलावा, मुंबई के कुर्ला में भारत सिनेप्लेक्स में टिकट की कीमत 100 से 150 है जो दर्शकों द्वारा टिकट खरीदने के क्लास पर निर्भर करता है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, 'पुष्पा 2: द रूल' 500 करोड़ रुपए के बजट वाली सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। पिछले तीन सालों से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि पहले भाग 'पुष्पा द राइज: पार्ट 1' ने 2021 में जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

ग्लोबल 2000 करोड़ के पार

इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उन्माद नजर आ रहा है उसे देखते हुए फिल्म उद्योग इस बात से पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहा है कि पुष्पा 2: द रूल ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ के कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इस मामले में अभी तक बाहुबली 2 ऐसी फिल्म रही है जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1900 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वैसे पिछले कुछ वर्षों में बाहुबली 2 के बाद 'दंगल', 'पठान', 'जवान', 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कल्कि 2898 एडी' ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री