𝗝𝘂𝘀𝘁 𝗺𝗮𝗿𝗿𝗶𝗲𝗱 ❤️✨
Wishing you both all the best as you start this 𝗕𝗲𝗮𝘂𝘁𝗶𝗳𝘂𝗹 𝗖𝗵𝗮𝗽𝘁𝗲𝗿 𝗧𝗼𝗴𝗲𝘁𝗵𝗲𝗿. 💍🥂
DAALI @Dhananjayaka #DrDhanyathaGauraklarसाल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे धनंजय और धन्यता
शादी की बाकी रस्मों की फोटो भी सामने आई हैं। इंटीमेट वेडिंग के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने चार चांद लगाए। शादी की तस्वीरें इतनी आकर्षक है कि फैंस इन्हें बार-बार देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। वे प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा धनंजय के साथी कलाकार भी उन्हें विश करने में लगे हुए हैं।
बता दें कि धनंजय और धन्यता की पहली मुलाकात एक फिल्मी इवेंट में हुई थी। वे साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उनकी सगाई 1 नवंबर 2024 को हुई थी। धनंजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही कन्नड़ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'उत्तरकांड' में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, शिव राजकुमार और विजय बाबू जैसे कलाकार भी हैं।













