न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फुकरे 3’ हुई ऑनलाइन लीक! पुलकित ने वीडियो शेयर कर चौंकाया, शाहरुख की ‘डंकी’ के लिए बनाया गया तगड़ा प्लान

कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी 'फुकरे' का तीसरा पार्ट 'फुकरे 3' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 7:57:59

‘फुकरे 3’ हुई ऑनलाइन लीक! पुलकित ने वीडियो शेयर कर चौंकाया, शाहरुख की ‘डंकी’ के लिए बनाया गया तगड़ा प्लान

कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी 'फुकरे' का तीसरा पार्ट 'फुकरे 3' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बाद कॉमेडी पसंद करने वाले फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, फिल्म की रिलीज से पहले इसके अहम हीरो पुलकित सम्राट ने 'फुकरे 3' की ऑनलाइन लीक को लेकर एक ऐसा वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी।

वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि जैसे 'फुकरे 3' फिल्म शुरू हो रही है, लेकिन पूरा वीडियो देखने पर आप समझ जाएंगे कि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट छिपा हुआ है। दरअसल इस वीडियो का मकसद 'फुकरे 3' को पाइरेसी से बचाने को लेकर है। फिल्म के सभी कलाकार एक-दूसरे के किरदार बदलकर डायलॉगबाजी करते नजर आ रहे हैं।

'फुकरे 3' की स्टारकास्ट ने फिल्म को ऑलनाइन लीक से बचाने और फैंस से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की है। निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म गुरुवार (28 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मूवी में पुलकित के साथ मनोजत सिंह, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में हैं।

‘डंकी’ : भारत में 22 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि विदेशों में...

सुपरस्टार शाहरुख खान के सितारे फिर से आसमान पर हैं। इस साल उनकी दो फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ रिलीज हुई। दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई कि सफलता की नई इबारत लिख दी। जो लोग मान रहे थे कि 57 साल के शाहरुख का करिअर खत्म हो गया है, उनकी बोलती बंद हो गई। ये साल शाहरुख के लिए जबरदस्त लकी रहा है और वे अपने चाहने वालों को एक और तोहफा देने के लिए बेकरार हैं।

मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख की ‘डंकी’ फिल्म को क्रिसमस वीक में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म की एडिटिंग जारी है। भारत में ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी, लेकिन मेकर्स ने इसे विदेशों में किसी और दिन रिलीज करने की योजना बनाई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ के ग्लोबल हिट होने की उम्मीद है और सभी स्टेकहोल्डर इसे इंडियन सिनेमा की तरफ से ग्लोबल हिट बनाना चाहते हैं।

‘जवान’ की कैंपेनिंग में साउथ मार्केट पर फोकस किया गया था लेकिन ‘डंकी’ के लिए रेड चिलीज ग्लोबली अपील करने वाली है। मेकर्स ने इसे 21 दिसंबर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने का प्लान बनाया है। फिल्म के सिर्फ नाइट प्रीमियर शो नहीं होंगे बल्कि फुल डे शो होंगे। ये आइडिया इसलिए लाया गया है ताकि रिव्यू सुनने के बाद वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने जाएं। क्रिसमस (25 दिसंबर) की छुट्टी से पहले चार दिन में ही शानदार कलेक्शन की उम्मीद है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश