न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पुलकित ने बदली रीत, ‘पहली रसोई’ में बनाया हलवा, अल्लू का दुबई के म्यूजियम में लगा वैक्स स्टैच्यू

एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 15 मार्च को शादी कर ली थी। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 2:15:55

2 News : पुलकित ने बदली रीत, ‘पहली रसोई’ में बनाया हलवा, अल्लू का दुबई के म्यूजियम में लगा वैक्स स्टैच्यू

एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 15 मार्च को शादी कर ली थी। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग फंक्शन की तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस को काफी पसंद आई। अब कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हलवा बना रहे पुलकित की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में पुलकित रसोई में अपनी बीवी के लिए हलवा बनाते दिख रहे हैं।

इन फोटो को शेयर करते हुए कृति ने पुलकित को ग्रीन फ्लैग बताया है। कृति ने कैप्शन में लिखा, “ग्रीन फ्लैग अलर्ट। ठीक है, तो कल कुछ बड़ा हुआ और मुझे फिर से प्यार हो गया। मैंने नहीं सोचा था कि यह संभव है, लेकिन फिर भी यह हुआ। कल पुलकित की पहली रसोई हुई। मैं किचन में गई और पता चला कि पुलकित हलवा बना रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कैजुअली कहा, 'हलवा बना रहा हूं। यह मेरी पहली रसोई है।

मैं हंसी और बताया कि पहली रसोई लड़की की होती है बेबी। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया, 'यह बकवास है। हम दोनों ने इस रिश्ते में समान जिम्मेदारी साझा करने का फैसला किया है। आपने दिल्ली में हमारे परिवार के लिए खाना बनाया, मैं यहां बेंगलुरु में हमारे परिवार के लिए खाना बनाऊंगा। सिम्पल।”

गौरतलब है कि पुलकित और कृति ने अपनी शादी में कई नए ट्रेंड सेट किए, जो खूब सुर्खियों में रहा। पुलकित ने शादी में ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। आम तौर पर दुल्हन इस तरह के मंत्र लिखे हुए लिबास पहनती हैं। इसके अलावा हल्दी में हल्दी-चंदन का लेप लगाने की बजाय कपल ने मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया था।

‘पुष्पा’ फेम सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की photos

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' की अपार सफलता के बाद अब एक्टर इस फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों में बिजी हैं। इन दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग चल रही है। इस बीच अल्लू के फैंस के लिए खुशखबरी है। अल्लू का दुबई के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। स्टेच्यू हूबहू अल्लू जैसा है और इतना ही नहीं ये पुतला 'पुष्पा' स्टाइल में बना है।

फिल्म का मशहूर डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' दुनियाभर में फेमस हो गया। अल्लू ने खुद पुतले का अनावरण किया। उन्होंने इसकी झलक भी सेशल मीडिया पर शेयर की। अल्लू ने 28 मार्च को स्टैच्यू का अनावरण किया। लाल रंग के कोट, वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में अल्लू का ये स्टैच्यू वास्तविक लग रहा है। अल्लू ने भी 'पुष्पा' स्टाइल में सेम सिग्नेचर पोज देते हुए स्टैच्यू का अनावरण किया।

इस दौरान वह खुद भी स्टेच्यू के साथ ट्विनिंग आउटफिट पहने दिखे। लॉन्च के दौरान अल्लू की पूरी फैमिली मौजूद रही। अल्लू ने खुद इस इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने नोट शेयर कर कहा कि मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू का अनावरण कर उन्हें बहुत खुशी हुई...यह हर एक्टर के लिए माइलस्टोन मोमेंट है। 'पुष्पा: द राइज' अल्लू के करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ये 2021 में रिलीज हुई थी। पिछले साल एक्टर को इस फिल्म के लिए 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम