न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शूटिंग से ब्रेक ले प्रियंका ने परिवार के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, Photos की शेयर, पैर में चोट देख फैंस हुए चिंतित

बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। उनकी पहचान ग्लोबल एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 1:33:57

शूटिंग से ब्रेक ले प्रियंका ने परिवार के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, Photos की शेयर, पैर में चोट देख फैंस हुए चिंतित

बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। उनकी पहचान ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में हो चुकी है। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के संग शेयर करती नजर आती हैं। प्रियंका फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। प्रियंका ने अब अपने इंस्टग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने अमेरिकी पति सिंगर निक जोनस और परिवार से मिली हैं। प्रियंका ग्रीन ड्रेस में निक संग क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती मैरी अपने पापा संग नजर आ रही हैं। प्रियंका से मिलने के लिए उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा भी वहां पहुंची हैं। प्रियंका ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी के ये दिन।”

प्रियंका की ये तस्वीरें हमेशा की जैसे काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि प्रियंका 'द ब्लफ' को लेकर काफी उत्साहित हैं। फ्रैंक ई फ्लावर्स के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की कहानी 19वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका इसमें महिला समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी।

पैर में लहसुन की कलियों से मालिश करवाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने जो पोस्ट शेयर की है, उनमें उनके पैरों की कुछ चोट की तस्वीरें और वीडियो भी हैं, जिन्हें देख एक पल के लिए एक्ट्रेस के फैंस टेंशन में आ गए। एक क्लिप में प्रियंका अपने पैरों को लहसुन से रगड़वाती दिख रही हैं। प्रियंका ने पैर की चोट के निशान दिखाए हैं, जिसमें एक में तो उनका घुटना खून से लथपथ दिख रहा है। वह पैरों पर लहसुन की कलियों से मालिश करवा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

एक्ट्रेस की इस क्लिप पर ‘द डायरिज ऑफ डियाना’ नाम से एक फैन ने सवाल किया है कि लहसुन की कलियां पैरों के लिए क्या करती है? इस पर प्रियंका ने खुद जवाब दिया है और कहा कि ये सूजन कम करने और बुखार दूर करने में मदद करती हैं। इसके पहले भी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी चोट वाली फोटो को अपने फैंस के संग साझा करते हुए लिखा था, “ओह ये चोट मेरे काम की निशानी हैं।” प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द ब्लफ’ से कुछ ही समय पहले उन्होंने 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की थी। प्रियंका आखिरी बार अमेजन की पॉपुलर सीरीज 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क