न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने मुंबई में इतने करोड़ में बेचे 2 पेंटहाउस, ‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे विक्की

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपने 2 पेंटहाउस बेच दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने ये पेंटहाउस फिल्म डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 8:12:27

2 News : प्रियंका ने मुंबई में इतने करोड़ में बेचे 2 पेंटहाउस, ‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे विक्की

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपने 2 पेंटहाउस बेच दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने ये पेंटहाउस फिल्म डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर व प्रोड्यूसर अभिषेक चौबे को बेचे हैं। ये पेंटहाउस अंधेरी मुंबई के ओशिवारा इलाके के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। इनका सौदा प्रियंका ने 6 करोड़ रुपए में किया है। इन दोनों प्रॉपर्टीज का एरिया 2292 वर्गफीट बताया जा रहा है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका का पहला पेंटहाउस लगभग 860 वर्गफीट में फैला है और सबसे ऊपरी माले पर है। यह 2.25 करोड़ रुपए में बेचा गया। दूसरे पेंटहाउस का एरिया 1432 वर्गफीट है। इसका सौदा 3.75 करोड़ रुपए में हुआ। इन प्रॉपर्टी के लिए स्टाम्प ड्यूटी 36 लाख रुपए दी गई। इनकी रजिस्ट्री 23 और 25 अक्टूबर को हुई है।

बता दें कि प्रियंका पिछले महीने मुंबई में हुए MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए अमेरिका से भारत आई थीं। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। अब वह एंथोनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स' और इद्रिस एलवा व जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' में नजर आएंगी।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,painthouse,mumbai,vicky kaushal,kolkata,nick jonas,sam bahadur movie

कोलकाता में विक्की के लिए दिखी जबरदस्त दीवानगी, स्टूडेंट्स से किया इंटरेक्शन

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ इन दिनों खूब चर्चाओं में है। फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। विक्की ने उनकी भूमिका निभाई है। मेकर्स ने पिछले दिनों फिल्म का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया था। इसका जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। विक्की ने हाल ही में इस रोल की तैयारी की कुछ झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इनमें विक्की कड़ी मेहनत करते दिखे थे।

विक्की आज शनिवार (18 नवंबर) को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्हें देख फैंस क्रेजी हो गए और उनका जोरदार स्वागत किया। विक्की सबसे पहले ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर फोर्ट विलियम गए। जब सैम ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे तब उन्होंने यहां सेवा की थी। इसके बाद विक्की भवानीपुर कॉलेज पहुंचे जहां करीब 3500 स्टूडेंट्स पहले से मौजूद थे। इस दौरान विक्की को देख स्टूडेंट्स का जोश हाई था। विक्की ने फिल्म का ट्रेलर और 'बढ़ते चलो' गाना भी प्ले किया। विक्की ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की।

बता दें साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे