न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत की शादी से तुरंत लौटीं प्रियंका को सिर्फ यह चाहिए था, जॉन सीना ने की शाहरुख खान की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा की पहचान ग्लोबल स्टार के रूप में बन चुकी है। बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के बाद वह हॉलीवुड में शान से दूसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Jul 2024 1:00:31

2 News : अनंत की शादी से तुरंत लौटीं प्रियंका को सिर्फ यह चाहिए था, जॉन सीना ने की शाहरुख खान की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा की पहचान ग्लोबल स्टार के रूप में बन चुकी है। बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के बाद वह हॉलीवुड में शान से दूसरी पारी खेल रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ खुद को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। प्रियंका हाल ही में पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भारत आई थीं। इस दौरान प्रियंका ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

प्रियंका की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रियंका 12 जुलाई को शादी के बाद तुरंत विदेश लौट गईं। वापस जाते ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिससे पता चलता है कि वह किसके बिना ज्यादा देर नहीं रह सकतीं। प्रियंका ने बेटी मालती मैरी की फोटो शेयर की है। मालती अपनी मां की गोद में बैठी है। दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “42+ घंटे के सफर के बाद, मुझे बस यही चाहिए था।” प्रियंका की भावनाएं बता रही हैं कि वह एक पल भी मालती के बिना नहीं रहना चाहतीं।

प्रियंका की पोस्ट देखने के बाद फैंस भावुक हो रहे हैं और मां-बेटी के लिए प्यारे-प्यारे संदेश लिख रहे हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है। इस पोस्ट में प्रियंका ने अपनी यात्रा के दौरान का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि “और हम वापस आ गए @australia #thebluff”. प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं और इसे लेकर काफी रोमांचित हैं।

अनंत अंबानी की शादी अटैंड करने भारत आए जॉन सीना की शाहरुख से हुई मुलाकात

बिजनेस टॉयकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी में WWE रेसलर और एक्टर जॉन सीना ने भी शिरकत की थी। जॉन ने पूरा दिन मुंबई में बिताया और वेडिंग सेरेमनी का लुत्फ उठाने के बाद विदेश चले गए। घर लौटने के बाद जॉन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर (एक्स) पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने शाहरुख खान संग फोटो शेयर की। जॉन ने लिखा, “24 घंटे शानदार रहे।

अंबानी फैमिली की बेमिसाल गर्मजोशी और मेहमाननवाजी के लिए आभारी हूं...ये एक्सपीरियंस कभी ना भूलने वाला है। इस दौरान मुझे अनगिनत दोस्तों से जुड़ने का मौका मिला। इसमें यह भी शामिल है कि मैं शाहरुख खान से मिला और पर्सनली उन्हें यह बता पाया कि मेरी जिंदगी में उनका कितना पॉजिटिव इफेक्ट पड़ा है।” बता दें शादी में जॉन खूब मस्ती में दिखे।

जॉन के बॉलीवुड सेलेब्स संग डांस करने के कई वीडियो वायरल हो रहे है। जॉन कभी अनंत, अनिल कपूर और कभी रणवीर सिंह के साथ हिंदी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जॉन ने ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया था। उन्हें स्काई ब्लू कलर के ब्लेजर और व्हाइट पैंट में देखा गया। उन्होंने हाथ जोड़कर फोटो भी क्लिक करवाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका