न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब प्रियंका चोपड़ा हुईं डीपफेक की शिकार, वीडियो हो रहा है वायरल, ये अभिनेत्रियां भी झेल चुकी हैं यह समस्या

फिल्म इंडस्ट्री में डीपफेक वीडियो की समस्या तेजी से बढ़ रही है। एक के बाद एक जानी-मानी एक्ट्रेस इसकी शिकार हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 11:25:16

अब प्रियंका चोपड़ा हुईं डीपफेक की शिकार, वीडियो हो रहा है वायरल, ये अभिनेत्रियां भी झेल चुकी हैं यह समस्या

फिल्म इंडस्ट्री में डीपफेक वीडियो की समस्या तेजी से बढ़ रही है। एक के बाद एक जानी-मानी एक्ट्रेस इसकी शिकार हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो प्रियंका का डीपफेक वीडियो है।

इस मॉर्फ्ड वीडियो में प्रियंका के चेहरे या फिर शरीर में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, लेकिन उनकी आवाज और शब्दों को बदल दिया गया है। प्रियंका की आवाज और उनकी बातों को एक फेक ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, इस फेक वीडियो में प्रियंका अपनी सालाना इनकम भी बताते हुए नजर आ रही हैं।

वह कहती हैं, 'मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हूं। साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म्स और गानों के अलावा मैंने कई प्रोजेक्ट्स में भी इन्वेस्ट किया है।' इन सबके अलावा भी प्रियंका को काफी कुछ कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि जब आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको प्रियंका का लिपसिंक-आवाज से बिल्कुल अलग दिखाई देगा।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,deepfake video,priyanka deepfake video,rashmika mandanna,kajol,katrina kaif,alia bhatt

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बनी थीं सबसे पहली शिकार, हो रहा टेक्नोलोजी का गलत इस्तेमाल

बता दें कि कुछ दिनों पहले डीपफेक वीडियो की पहली शिकार ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बनी थीं। किसी दूसरी लड़की की जगह रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था, जबकि पूरी बॉडी उसी की थी। तब अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों ने इसकी आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद काजोल का भी कपड़े बदलते हुए एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। कैटरीना कैफ को भी यह परेशानी झेलनी पड़ी।

कैटरीना के ‘टाइगर 3’ से टॉवेल फाइट सीन के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील तरीके से पेश किया गया। फिर आलिया भट्ट भी कुछ ऐसी ही समस्या से गुजरी थीं। दरअसल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक लड़की AI के डीपफेक की मदद से आलिया के फेस का इस्तेमाल कर अश्लील डांस मूव्स कर रही थी। इस पर फैंस ने काफी नाराजगी जताई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे