न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : होली पर निक, प्रियंका व मालती ने बिखेरे मस्ती के रंग, तृप्ति ने इस खास व्यक्ति के साथ मनाया त्योहार

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग फिलहाल भारत में हैं। हाल ही वह परिवार के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 6:35:51

2 News : होली पर निक, प्रियंका व मालती ने बिखेरे मस्ती के रंग, तृप्ति ने इस खास व्यक्ति के साथ मनाया त्योहार

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग फिलहाल भारत में हैं। हाल ही वह परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंची थीं। अब प्रियंका ने धूमधाम से होली मनाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। मालती की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि प्रियंका ने दिल्ली के पास नोएडा में होली का जश्न मनाया।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि होली के लिए प्रियंका, निक और मालती तीनों भारतीय पोशाक में नजर आए। तीनों ने व्हाइट कुर्ता पहना था और बेहद खूबसूरत लग रहे थे। प्रियंका ने परिवार संग ढोल पर भांगड़ा किया। उनके साथ निक भी देसी गानों पर जमकर थिरके। वहां मौजूद ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने भी बहन प्रियंका और निक के संग खूब मस्ती की। वो भी पूरी तरह होली के रंग में सराबोर दिखीं। मालती का हिंदुस्तान में ये पहला होली सेलिब्रेशन था, जिसे यादगार बनाने में फैमिली ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

मालती भी रंगों के साथ खेलती नजर आईं। निक ने ससुराल में जमकर होली खेली। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “होली बिल्कुल जगमग रही, इसके लिए टीम2सीयूएल और संदीप दत्त का धन्यवाद, फैमिली को इतना शानदार माहौल देने के लिए, बहुत मजा आया।” उल्लेखनीय है कि प्रियंका आज भी भारतीय परंपराओं का बखूबी निर्वहन करती हैं और अमेरिका में रहने के बावजूद एक भी त्योहार मनाने से नहीं चूकतीं। प्रियंका ने भारत में आकर पहले एक इवेंट अटैंड किया और फिर अपनी नई सीरीज वॉम्ब का एलान किया, जो प्राइम वीडियो पर आएगी।

बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट और दोस्तों के साथ पार्टी में नजर आईं तृप्ति डिमरी

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट और दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाया। तृप्ति और सैम की जोड़ी पार्टी में नजर आईं। वे दोस्तों के साथ फुल एन्जॉय करते दिखाई दिए। तृप्ति की दोस्त ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड किया है। इनमें तृप्ति, सैम और अन्य दोस्तों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि तृप्ति और सैम को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

साथ ही वे खास अवसर पर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। तृप्ति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'एनिमल' थी। इसके बाद तृप्ति को फैंस ने नेशनल क्रश का टाइटल दे दिया। वह अब जल्द ही विक्की कौशल के साथ 'बेड न्यूज' फिल्म में नजर आएंगी। इस कॉमेडी-ड्रामा को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा तृप्ति, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का भी हिस्सा हैं। तृप्ति ने शूटिंग शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका