Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सिकंदर': सलमान का बड़ा दांव, 5000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, बढ़ाई जा सकती है टिकट दर; क्या टूटेगा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड?

2024 एक दुर्लभ वर्ष था इस वर्ष हिन्दी सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी प्राप्त की थी, जिनकी उम्मीद बहुत कम की जा रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 7:27:35

'सिकंदर': सलमान का बड़ा दांव, 5000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, बढ़ाई जा सकती है टिकट दर; क्या टूटेगा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड?

2024 एक दुर्लभ वर्ष था इस वर्ष हिन्दी सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी प्राप्त की थी, जिनकी उम्मीद बहुत कम की जा रही थी। सबसे बड़ी बात यह रही कि यह सभी फिल्म कम बजट में तैयार की गई थी, लेकिन इनका कथानक और प्रस्तुतीकरण इतना मजबूत था कि दर्शक इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए टूट पड़े।

लेकिन इन फिल्मों की सफलता को दक्षिण भारत की सिर्फ एक फिल्म पुष्पा 2 : द रूल ने पूरी तरह से दबा दिया। यह फिल्म ने सिर्फ भारत में अपितु पूरे विश्व में जबरदस्त कामयाब रही। भारत में इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा था हिन्दी वर्जन का रहा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आज तक लगभग 800 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म ने जो रिकॉर्ड बनाए हैं उन्हें तोड़ना असम्भव सा महसूस होता है। लेकिन ऐसा लगता है कि हिन्दी फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए कमर कस ली है। और इसकी शुरूआत करने जा रहे हैं सलमान खान, जो वर्ष 2025 में ईद के मौके पर अपनी फिल्म सिकन्दर को लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि यह जरूर पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो सकती है। इसका कारण यह है कि इसका निर्देशक दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक ए.आर. मुरुगादास कर रहे हैं और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह साजिद का सलमान खान के साथ 10 साल बाद पुर्नमिलन है।

और सबसे बड़ी बात यह कि सलमान खान के प्रशंसक बहुत बेसब्री से सलमान खान की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि वर्ष 2024 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई। हालांकि वे दो फिल्मों सिंघम अगेन और बेबी जॉन में कैमियो भूमिका में दिखाई दिए जिसे देखने के बाद सलमान खान के प्रशंसकों की जिज्ञासा और बढ़ गई है। रही सही कसर उनकी आने वाले फिल्म सिकन्दर के टीजर ने पूरी कर दी है।

सुपरस्टार के प्रशंसकों को उनकी आने वाली फिल्म सिकंदर में उनकी एक झलक देखने को मिली। इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र इस सप्ताह की शुरुआत में 28 दिसंबर को रिलीज़ किया गया। पहले इसे सलमान के जन्मदिन 27 दिसंबर को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया।

सिकंदर का टीजर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भाई के चाहने वालों की प्यास बुझाने में कामयाब रहा। 80 सेकंड के इस टीजर में सलमान का अनोखा अंदाज, स्वैग और हरकतें देखने को मिलीं, साथ ही कुछ रोमांचक फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिले।

टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया सिकंदर के निर्माताओं के लिए फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए काफी है, जो मार्च के अंत में ईद 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब पता चला है कि फिल्म को अकेले हिंदी में पूरे भारत में कम से कम 5000 स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी है। अगर फिल्म को लेकर उत्साह इसकी रिलीज से पहले और भी बढ़ जाता है, तो स्क्रीन की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने यह भी कहा है कि इस बार ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म की टिकट दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। वैसे सलमान खान अपनी फिल्म को सामान्य टिकट दरों पर ही प्रदर्शित करते हैं। लेकिन साजिद नाडियाडवाला की सोच है कि यदि फिल्म को बड़ी कमाई लेनी है तो सिनेमाघरों की टिकट दरों में वृद्धि करनी होगी। हालांकि अभी तक सब कुछ भविष्य के गर्भ में है, यह तब पता चलेगा जब फिल्म अपने प्रदर्शन के अन्तिम क्षणों में होगी।
टिकट दरों को बढ़ाने का कारण यह भी कहा जा रहा है दर्शक अपने प्रिय सितारों को देखने के लिए पैसे को तवज्जो नहीं दे रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रही है जिसके टिकट शुरूआती दिनों में 2000 से लेकर 3000 रुपये प्रति टिकट तक बेचे गए और दर्शकों ने इतनी राशि खर्च करके भी फिल्म का लुत्फ उठाया। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि फिर हिन्दी सिनेमा के सितारों की फिल्म के लिए प्राइज क्यों नहीं बढ़ाई जा सकती।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, सिकंदर का निर्देशन गजनी फेम मशहूर फिल्म निर्माता एआर मुरुगादास ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका