न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने रख दिया था प्रीति का ये नाम, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, सुहाना के साथ शिरडी पहुंचे शाहरुख

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था। इसके बाद वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं और अपनी एक्टिंग से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 6:44:03

2 News : बॉबी ने रख दिया था प्रीति का ये नाम, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, सुहाना के साथ शिरडी पहुंचे शाहरुख

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था। इसके बाद वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहीं। वह शादी के बाद से फिल्मी दुनिया की जगह पति और अपने दोनों बच्चों के साथ ज्यादा बिजी हैं। फिर भी प्रीति को फैंस से जुड़े रहना पसंद है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रीति खुद से जुड़ी गतिविधियों की अपडेट देने के साथ फोटो व वीडियो शेयर करती हैं। इस बीच प्रीति ने अपने नाम को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।

प्रीति ने एक वीडियो शेयर करने के साथ लिखा- “पिछले कुछ सालों में मैंने अलग-अलग मीडिया आर्टिकल में लगातार पढ़ा है कि मैंने अपना नाम प्रीतम सिंह जिंटा से बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया है। मैंने हर किसी को यह बात कई बार बताई है कि फिल्म सोल्जर” के सेट पर @iambobbydeol(बॉबी देओल) ने मुझे मजाक में प्रीतम सिंह कहा था..प्लीज मैं चाहती हूं कि जब आप उनसे मिले तो जरूर पूछें कि उन्होंने ये नाम क्यों चुना..

प्रीति ने आगे लिखा- “ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और हमारी दोस्ती भी गहरी हो गई.. और ये नाम प्रीतम सिंह भी मेरे साथ जुड़ा रहा है..प्लीज कोई मुझे बचाओ इस नाम से। तो दोस्तों मैं आखिरी बार इस बारे में बताना चाह रही हूं..कि प्रीतम सिंह कभी मेरा नाम नहीं था..ये हमेशा से प्रीति रहा है..उम्मीद करती हूं कि अब सबको बात साफ हो गई होगी।”

इस पोस्ट पर बॉबी का कमेंट भी आया। उन्होंने लिखा-“प्रीतम सिंह, मैंने तुम्हें यह नाम दिया, यह तुम पर सूट करता है, लेकिन माफ करना, यह नहीं सोचा था कि इससे लोग भ्रमित हो जाएंगे, मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरे प्रीतम सिंह…।”

‘डंकी’ फिल्म की सफलता के लिए हाल ही में वैष्णो देवी गए थे शाहरुख खान

इस साल 'पठान' और 'जवान' के सुपरहिट होने के बाद शाहरुख खान अब राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। शाहरुख फिल्म के तगड़े प्रमोशन के साथ ही भगवान को मनाने में भी लगे हैं। शाहरुख ने पहले वैष्णो देवी में परिवार के साथ माता के दर्शन किए और अब वो बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। शाहरुख भी फैंस को देखकर उत्साहित नजर आए।

उन्होंने प्यारी रिएक्शन दी। हूटिंग सुनते ही वो पीछे मुड़े, सभी की ओर हाथ वेव किए और फिर फ्लाइंग किस भी दी। सामने आए वीडियो में शाहरुख ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जिपर हुडी और ब्लैक कैप लगाए नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइल हमेशा की तरह कूल लग रहा है। उनकी लाडली बेटी सुहाना ने सी ग्रीन कलर का सूट कैरी किया है। दो दिन पहले ही शाहरुख वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।

इससे पहले भी शाहरुख ने इसी साल दो बार माता वैष्णो के दर्शन किए। वे 'पठान' और 'जवान' की सफलता के लिए दर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण राजकुमार हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम