न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुनिशा सुसाइड मामले में झलका प्रत्युषा बनर्जी के पापा का दर्द, बोले - मैं दावे के साथ कहता हूं ये मर्डर है

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत को प्रत्युषा बनर्जी के डेथ से रिलेट किया जा रहा है। प्रत्युषा ने भी अपने लिव इन बॉयफ्रेंड राहुल संग अनबन के बाद फांसी जैसा कदम उठाया था। हालांकि प्रत्युषा के पैरेंट्स का दावा है कि उनकी बेटी को मारा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 6:07:43

तुनिशा सुसाइड मामले में झलका प्रत्युषा बनर्जी के पापा का दर्द, बोले - मैं दावे के साथ कहता हूं ये मर्डर है

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत को प्रत्युषा बनर्जी के डेथ से रिलेट किया जा रहा है। प्रत्युषा ने भी अपने लिव इन बॉयफ्रेंड राहुल संग अनबन के बाद फांसी जैसा कदम उठाया था। हालांकि प्रत्युषा के पैरेंट्स का दावा है कि उनकी बेटी को मारा गया है। बता दे, कि तुनिशा शर्मा की मौत के बाद उसके एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तुनिशा की फैमिली ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान तुनिशा को धोखा दे रहा था। शीजान के दूसरी लड़कियों के साथ भी संबंध थे। तुनिशा से शादी का वादा करके शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया। जिसकी वजह से तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या का कदम उठाया।

प्रत्युषा के पिताजी शंकर बनर्जी ने आजतक डॉट इन से बात करते हुए कहा कि जब मैंने तुनिशा के बारे में न्यूज पढ़ी, तो मुझे बहुत दुख हुआ। एकदम से मेरे पुराने जख्म ताजा हो गए। एक पिता होने के नाते मैं, तुनिशा की मम्मी के हाल को समझ सकता हूं। सच कहूं, मैं जितना तुनिशा की मौत को समझ पा रहा हूं, वो मुझे मर्डर ही लगता है। पिछले कुछ सालों में देखें तो सारे मर्डर को सुसाइड का रूप दे दिया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मैं जब अपनी वाइफ से बात कर रहा था, हम दोनों ही रो रहे थे कि फिर एक मां ने अपनी 20 साल की मासूम बच्ची को खो दिया है। उनका दुख अपना सा लगता है।

शंकर आगे कहते हैं, ऐसा कैसे संभव है कि आप एक ऐसे माहौल में हैं, जहां इतने सारे लोग आपके आस-पास घिरे हुए हैं, वहां इस तरह का कदम कैसे कोई उठा सकता है। अगर कोई सुसाइड जानबूझकर करता है, तो वह निश्चित करता है कि कोई नोट या लेटर छोड़कर चला जाए ताकि बाकी लोगों को तकलीफ न हो। ये 100% मर्डर का केस है।

मैं प्रत्युषा के पिता होने के नाते तो ढंके की चोट पर बोलूंगा कि तुनिशा सुसाइड नहीं कर सकती है। मैं आज तक अपनी बेटी के न्याय के लिए भटक रहा हूं। चिल्ला-चिल्ला कर बोलता हूं कि मेरी बेटी को मारा गया है, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता है।शंकर के अनुसार, मेरी बेटी के साथ जो हुआ है, वो किसी भी बच्चे के साथ नहीं हो। हम तो न्याय के लिए आज भी परेशान हैं।

प्रत्युषा के पिता ने आगे कहा - तुनिशा की मां के साथ ऐसा बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। उनको इंसाफ मिले। हम उनके साथ हैं। मेरी बेटी को भी ट्रैप किया गया था। उसको बर्गला कर अपने जाल में फंसाया गया। जब मेरी बेटी उससे बाहर आना चाहती थी, तो उसे मार दिया गया। हमने इंसाफ के लिए बहुत कुछ झेला है। यहां तक की पैसे, नाम सब कुछ गवांया है। आज मैं एक कमरे में रहने पर मजबूर हूं, मेरी पत्नी बच्चों की नैनी का काम करती है। हम दोनों ने लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। हमारी जिंदगी का मकसद ही यही है कि आखिरी सांस तक बेटी के न्याय के लिए लड़ता रहूं। उनकी मां का क्या हाल हो रहा होगा, सोचकर भी मन सिहर जाता है। भगवान उन्हें शक्ति दे और हिम्मत दे कि वो अपनी बेटी के लिए लड़ सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती