न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी में बब्बर फैमिली की गैरमौजूदगी पर प्रतीक की पत्नी प्रिया ने कहा, मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें क्यों हैं कि…

एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने हाल ही 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली। उन्होंने उसी घर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 12:14:51

शादी में बब्बर फैमिली की गैरमौजूदगी पर प्रतीक की पत्नी प्रिया ने कहा, मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें क्यों हैं कि…

एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने हाल ही 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली। उन्होंने उसी घर में शादी की, जिसे प्रतीक की दिवंगत मां एक्ट्रेस स्मिता पाटिल ने मुंबई के बांद्रा में खरीदा था। शादी में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए। हालाकि प्रतीक के पिता एक्टर व लीडर राज बब्बर और उनके सौतेले भाई-बहन, आर्या व जूही बब्बर सहित बब्बर फैमिली की गैरमौजूदगी से हर कोई हैरान रह गया। अब कपल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

प्रिया ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए कहा कि परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा नहीं था जो शादी या हमारे जश्न से मिसिंग हो। मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें क्यों हैं कि "परिवार के सदस्य" मौजूद नहीं थे। हमारे परिवार में मेरे माता-पिता, उनकी आंटी जिन्होंने उन्हें पाला, उनके नाना-नानी और वे लोग जो हमारे लिए मैटर करते हैं परिवार से जुड़े सभी लोग हमारे साथ थे। और परिवार का कोई भी मेंबर मिसिंग नहीं था। ईमानदारी से कहूं तो प्रतीक से शादी करना और शादीशुदा होना कोई अलग एहसास नहीं था।

हम बहुत लंबे समय से एक साथ थे। लगभग 5 साल हो गए थे, हम एक ही छत के नीचे रहते थे। इससे भी ज्यादा मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उसे हमेशा से जानती हूं। यह भी वैसा ही महसूस हुआ। प्रतीक ने प्रिया संग बॉन्ड पर कहा कि ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं इसे हजारवीं बार कर रहा था। यह एक और लाइफटाइम है, एक और यूनिवर्स जैसा था। मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने हर जन्म और हर यूनिवर्स में उससे शादी की, और यह एक और था...और अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

prateik babbar,actor prateik babbar,priya banerjee,prateik priya,prateik priya marriage,raj babbar,arya babbar,juhi babbar,smita patil

प्रतीक के सौतेले भाई आर्य और बहन जूही ने कही थी यह बात

उल्लेखनीय है कि आर्य ने प्रतीक द्वारा शादी में ना बुलाए जाने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि बब्बर परिवार से किसी को भी इनवाइट नहीं किया गया था-यहां तक कि मेरे पिता को भी नहीं। मैं इस हद तक कहता हूं कि ठीक है हमारी मां नादिरा को नहीं बुलाना चाहते थे, चाहे जो भी कारण हो। वह मुझे या मेरी बहन को आमंत्रित नहीं करना चाहते थे, ठीक है। लेकिन कम से कम उन्हें उस व्यक्ति को इन्वाइट करना चाहिए था जिसे स्मिता मां प्यार करती थीं, उनके पिता। यह चीज स्मिता मां के प्रति अपमानजनक है।

इस मामले में जूही बब्बर ने कहा कि मुझे और आर्य को शादी का इनविटेशन नहीं मिला, जिसकी वजह से हम काफी दुखी हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले में किसी बाहरी सदस्य के इंफ्लूएंस होने की बात कही। जूही ने कहा कि इस वक्त पर प्रतीक कई ऐसे लोगों से घिरा हुआ है, जो उसे प्रभावित कर रहे हैं, हालांकि हम उनका नाम नहीं ले सकते लेकिन उन्होंने ये साफ किया है कि उनका बयान प्रिया के लिए बिल्कुल नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ