न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब, फैंस परेशान, हार्ट अटैक से मशहूर आर्ट डायरेक्टर का निधन

साउथ इंडियन स्टार प्रभास ‘बाहुबली’ फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद पूरी दुनिया में छा गए। उनके चाहने वालों की तादाद लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 8:10:02

2 News : प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब, फैंस परेशान, हार्ट अटैक से मशहूर आर्ट डायरेक्टर का निधन

साउथ इंडियन स्टार प्रभास ‘बाहुबली’ फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद पूरी दुनिया में छा गए। उनके चाहने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। हालांकि अब कुछ ऐसा हुआ है, जो प्रभास के फैंस को नागवार गुजरेगा। दरअसल फिलहास इंटरनेट से प्रभास का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम गायब हो गया है। अगर आप उनका अकाउंट सर्च करेंगे तो आपको दिखाई देगा कि वे अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। उनका लिंक ब्रोकन होने और पेज रिमूव होने की जानकारी सामने आएगी।

फैंस टेंशन में आ गए हैं कि आखिर प्रभास ने अकाउंट यूं अचानक डिलीट क्यों कर दिया। अभी तो वो इस पर अपकमिंग फिल्म ‘Salaar : Part 1- Ceasefire’ का प्रमोशन कर रहे थे। वे जानना चाह रहे हैं कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। अभी तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आई है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि शायद किसी ने उनका अकाउंट ने हैक कर लिया। अभी तक प्रभास या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

बात अगर वर्क फ्रंट को लेकर करें तो इन दिनों प्रभास मारुति द्वारा निर्देशित फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में बिजी हैं जिसे लेकर फिलहाल ज्यादा डिटेल्स नहीं हैं। वे नाग अश्विन की बड़े पैमाने पर बन रही 600 करोड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी लीड रोल में नजर आएंगे। वे 170 करोड़ की स्प्रिट में भी दिखाई देंगे। प्रभास प्रतिभाशाली प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 200 करोड़ की लागत वाली 'सालार' में दिखाई देंगे। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

prabhas,baahubali,adipurush,south indian star prabhas,prabhas instagram,art director milan fernandez,milan fernandez

आर्ट डायरेक्टर मिलन फर्नांडिज फिल्म के सिलसिले में अजरबैजान में थे

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर मिली है। कई फिल्मों में काम कर चुके तमिल सिनेमा के मशहूर आर्ट डायरेक्टर मिलन फर्नांडिज का निधन हो गया। वे 54 साल के थे। यह खबर जानने के बाद से इंडस्ट्री के लोग और फैंस सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार मिलन अजरबैजान में साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म ‘विदामुयार्ची’ पर काम कर रहे थे।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने उनके निधन की खबर एक्स (ट्विटर) के जरिए शेयर की है। मिलन की मौत आज रविवार (15 अक्टूबर) की सुबह हुई है। उन्होंने होटल में सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। अस्पताल जाते हुए उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कल रात को मिलन शूटिंग के बाद होटल लौटे थे और बिल्कुल नॉर्मल थे, उनकी तबीयत ठीक थी।

मिलन ने कई बड़े सितारों संग काम किया था, जिनमें अजित के साथ थलापति विजय और विक्रम जैसे सितारे शामिल हैं। मिलन का जन्म चेन्नई में हुआ था और उन्होंने 1999 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। उन्होंने साल 2006 में बतौर आर्ट डायरेक्टर करिअर की शुरुआत की थी। मिलन ने करिअर में 30 से ज्यादा फिल्मों में शानदार काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार