न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूनम पांडे ने 32 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, ये है मौत का कारण, एक्ट्रेस का विवादों से रहा नाता

मनोरंजन जगत से बहुत दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस पूनम पांडे ने मात्र 32 साल की उम्र में गुरुवार (1 फरवरी) रात दुनिया को अलविदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 1:52:40

पूनम पांडे ने 32 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, ये है मौत का कारण, एक्ट्रेस का विवादों से रहा नाता

मनोरंजन जगत से बहुत दुखद खबर सामने आई है। अपनी बोल्ड इमेज के कारण मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने मात्र 32 साल की उम्र में गुरुवार (1 फरवरी) रात दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके सर्वाइकल कैंसर था। पूनम के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड से जुड़े लोगों सहित उनके फैंस सदमे में हैं। पूनम की टीम ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने पूनम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।

इस इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “आज की सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल भरी है। आप सभी को यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका उनका निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में, हम सभी लोगों से प्राईवेसी का अनुरोध करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई हर बात के लिए हम सभी उन्हें याद करेंगे।” यह पोस्ट बहुत जबरदस्त तरीके वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि पूनम का अंतिम संस्काखर उनके गृह नगर उत्तर प्रदेश के कानपुर में होगा। जानकारी के मुताबिक पूनम पिछले कुछ दिनों से कानपुर में ही थीं। कुछ हफ्ते पहले ही पूनम को पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं उन्हें लास्ट स्टेज का कैंसर था। पूनम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा हिस्सा रही हैं, जिनकी जिंदगी विवादों के इर्द-गिर्द ही घूमती रही।

पूनम का संघर्ष छोटी सी जिंदगी में काफी लंबा रहा है। पूनम ने अपनी मौत से ठीक 3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह सफेद ब्रालेट और पैंट में नजर आ रही थीं। इस पोस्ट में पूनम एक क्रूज में दिख रही थीं, जिससे लोग उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कयास लगाने लगे थे।

पूनम ने भारत के विश्व कप जीतने पर पूरे कपड़े उतारने की बात कह मचा दिया था हल्ला

बता दें, पूनम की पहली फिल्म साल 2013 में आई ‘नशा’ थी। उन्हें कई टीवी शो में देखा गया। उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पूनम अपनी बोल्डनेस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर थीं। न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में उनके चर्चे थे। पूनम पहली बार साल 2011 में लाइमलाइट में आई थीं। जब भारत अपने घर में ही विश्व कप खेल रहा था तो उस दौरान पूनम ने कहा था कि अगर भारत विश्व कप जीत जाता है तो वो अपने सारे कपड़े उतार देंगी।

पूनम के इस बयान ने जमकर बवाल काटा था और घरवालों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें फटकार भी लगाई थी। पूनम ने तीन साल तक डेट करने के बाद ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से साल 2020 में शादी की थी। हालांकि शादी एक महीना भी नहीं चल पाई। गोवा में हनीमून के दौरान पूनम ने पति के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करा दिया।

पूनम ने दावा किया कि सैम ने उनका यौन उत्पीड़न किया और उन्हें अंजाम भुगतने के लिए धमकाया भी। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्में बनाने के मामले में विवाद में आए। उस दौरान पूनम संग राज की कानूनी लड़ाई भी चर्चा में आई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम