न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के घर आई एक और नन्ही परी, दीपिका-शोएब ने बेटे रुहान का करवाया अकीकाह

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर लोकप्रिय हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने हाल ही में प्यारी बिटिया को जन्म दिया है। इससे पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 12:01:48

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के घर आई एक और नन्ही परी, दीपिका-शोएब ने बेटे रुहान का करवाया अकीकाह

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर लोकप्रिय हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने हाल ही में प्यारी बिटिया को जन्म दिया है। इससे पहले पूजा के साल 2017 में भी बेटी हुई थी। पूजा साल 2015 में विवाह बंधन में बंधी थीं। फिलहाल पूजा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। वे परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

पूजा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की सबसे अच्छी दोस्त और भाभी वर्षा का रोल प्ले किया था। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। पूजा और उनके पति मनीष अरोड़ा को फैंस बधाइयां दे रहे हैं। पूजा ने 21 जुलाई को दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।

उन्होंने पति व बेटी के साथ वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में पूजा एक खूबसूरत ऑन-शोल्डर गाउन पहने और फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पति और बेटी के साथ पोज देती हुई नजर आईं। उनकी बेटी बहुत प्यारी लग रही थी। उसके हाथ में एक स्लेट थी, जिस पर लिखा था, "कमिंग सून।"

pooja joshi arora,manish arora,dipika kakar,shoaib ibrahim,ruhan,aqiqah,ye rishta kya kehlata h,sasural simar ka

21 जून को हुआ था रुहान का जन्म

‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में 'सिमर' का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ और 'प्रेम' बने शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। उन्हें 21 जून को बेटे ‘रुहान’ का आशीर्वाद मिला था। माता-पिता बनने के बाद दोनों की खुशियों का ठिकाना नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन वे उससे जुड़ी हर डिटेल को फैंस के साथ शेयर करते हैं।

अब उन्होंने रुहान का अकीकाह करवाया। उन्होंने इसे तड़क-भड़क के बजाय सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया। शोएब ने व्लॉग में खुलासा किया कि अकीकाह बच्चे के जन्म के सातवें दिन होता है, लेकिन प्री-मेच्योर बेबी होने की वजह से उसका अकीकाह अब किया गया। अभी कोई सेलिब्रेशन नहीं किया जा रहा। बाद में मौदहा (शोएब का होमटाउन) में ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।

बस बलिदान वगैरह किया जाएगा। शोएब और दीपिका ने रुहान के बाल कटवाए। इसके बाद वे रुहान का पहली बार वैक्सीनेशन कराने के लिए गए। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को दीपिका ने 37वां जन्मदिन मनाया था। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका-शोएब ने साल 2018 में निकाह किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार