न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेटर के साथ शादी की तैयारी में हैं पूजा हेगड़े, दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने साल 2014 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहेन जोदारो' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूजा की पिछली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 1:01:11

क्रिकेटर के साथ शादी की तैयारी में हैं पूजा हेगड़े, दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने साल 2014 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहेन जोदारो' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूजा की पिछली फिल्म इसी साल अप्रेल में रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान' थीं। इसमें वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं। उसी दौरान पूजा और सलमान के रिश्ते को लेकर अफवाहें चल रही थीं। हालांकि पूजा ने ऐसी अटकलों से इंकार करते हुए कहा था कि वह सिंगल हैं।

'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में पूजा ने कहा था कि वह सिंगल हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। इसके बारे में और बात करते हुए पूजा ने कहा था कि उनके जीवन में अलग-अलग टारगेट हैं, इसलिए वह अब सिर्फ बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दे सकतीं। अब पूजा से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि पूजा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

'सिने जोश' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूजा मुंबई के एक क्रिकेटर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं की गई है। इससे पहले कई अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पूजा कर्नाटक के एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थीं। तब पूजा ने अपने लिंकअप के बारे में सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। आपको बता दें कि 32 वर्षीय पूजा ‘सर्कस’ और ‘राधेश्याम’ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

pooja hegde,actress pooja hegde,Salman Khan,kisi ka bhai kisi ki jaan,pooja hegde marriage,dilip kumar,saeeda,dilip kumar sister saeeda,saira banu

दिग्गज फिल्ममेकर महबूब खान की बहू थीं सईदा, भाई दिलीप कुमार के थीं काफी करीब

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान एक्टर्स में से एक ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का 2 साल पहले निधन हो गया था। अब उनकी बहन सईदा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जाता है कि सईदा का दिलीप से काफी लगाव था। दोनों लगातार एक-दूसरे का हाल-चाल जानते रहते थे।

सईदा की शादी दिग्गज फिल्ममेकर महबूब खान के बेटे इकबाल खान से हुई थी। महबूब ने ‘मदर इंडिया’ और ‘अंदाज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन किया था। सईदा के पति इकबाल महबूब स्टूडियो के ट्रस्टी और एक मशहूर फिल्ममेकर भी थे। सईदा के पति का साल 2018 में ही निधन हो गया था। तब से सईदा की बेटी इल्हाम और बेटे साकिब मां की देखभाल कर रहे थे।

साकिब फिल्ममेकर और इल्हाम एक राइटर हैं। सईदा के निधन पर अभी तक उनकी भाभी और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सईदा ने साल 2014 में अपने जीजा शौकत खान को मेहबूब स्टूडियो के श्रमिकों के कल्याण के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को 10 लाख रुपए दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार