एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस साल सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में अहम किरदार निभाया था। इस बीच पूजा से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। पूजा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट से यह जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि धमकी के बाद पूजा भारत लौट आई हैं।
विरल की पोस्ट में दावा किया गया कि बुधवार को दुबई में पूजा की तीखी बहस हुई और इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पूजा कथित तौर पर एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं। इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही विरल ने इसे डिलीट कर दिया।
रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा की टीम ने जानकारी दी है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। पूजा के एक प्रतिनिधि ने फ्री प्रेस जर्नल को जानकारी दी है कि उन्हें नहीं पता कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की और यह पूरी तरह से झूठ है। पूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ में दिखेंगी।
ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का 1 साल पहले हो चुका है ब्रेकअप
‘बिग बॉस’ को टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक माना जाता है। अभी इसका 17वां सीजन चल रहा है। घर के अंदर आएदिन नए-नए ड्रामा होते हैं। कभी प्यार होता है तो कभी तकरार। खैर जो कुछ भी हो फैंस का तो भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
ईशा वीडियो में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन से कहती हैं कि मैं किसी को बता रही थी कि मेरा बॉयफ्रेंड ऐसा है टाइप करके। अभिषेक ने मुझसे कहा कि इतने दोस्त हैं क्या तेरे? मैंने कहां हां....इन लड़कियों को मैं जानती हूं। इसके बाद मैं कुछ बोलूं उससे पहले ही अभिषेक ने मुझे एक जोर का थप्पड़ मार दिया। उसने इतनी तेज थप्पड़ मारा कि मेरी आंख के नीचे निशान पड़ गया। बता दें कि ईशा और अभिषेक ‘बिग बॉस’ में लड़ते-झगड़ते ही आए थे। उनका एक साल पहले ब्रेकअप हो चुका है।
#IshaMalviya mentioning an incident from outside how #AbhishekKumar SLAPPED her when he came to know how many friends she had in a club 💀🤯#BB17














