न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता के साथ लिपलॉक फोटो पर पूजा ने अब तोड़ी चुप्पी, ‘जिस्म’ में बिपाशा के बजाय ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

एक्ट्रेस पूजा भट्ट पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। वे टॉप 6 में रही थीं। इस रियलिटी शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 12:11:29

पिता के साथ लिपलॉक फोटो पर पूजा ने अब तोड़ी चुप्पी, ‘जिस्म’ में बिपाशा के बजाय ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

एक्ट्रेस पूजा भट्ट पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। वे टॉप 6 में रही थीं। इस रियलिटी शो के बाद से ही पूजा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि पूजा लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। अब पूजा ने मशहूर फिल्ममेकर पिता महेश भट्ट के साथ अपनी वायरल किसिंग फोटो पर रिएक्शन दी है, जो 90 के दशक में एक मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी।

पूजा ने सिद्धार्थ कन्नन के टॉक शो में खुलकर बात की। जब होस्ट ने पूजा से उस तस्वीर का जिक्र करते हुए पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा करने का पछतावा है? पूजा ने कहा कि यह एक ऐसा मोमेंट था, जिसे लोग जिस तरह से चाहते थे, उस तरह से उसकी व्याख्या की। यह एक बच्ची और माता-पिता के बीच साझा किया गया एक सिंपल किस था। मैं इसे बहुत सिंपल देखती हूं और मुझे लगता है कि ये वह है जो दुर्भाग्य से होता है, एक फ्रोजेन मोमेंट को किसी भी तरह से प्रस्तुत किया जा सकता है।

मुझे याद है शाहरुख ने मुझे ये कहा था कि जब आपके पास बेटियां हों, जब आपके बच्चे छोटे हों, वे कितनी बार कहते हैं, 'मम्मी-पापा मुझे एक किस दो।' और वे इसी तरह बने रहते हैं। मैं अब भी इस उम्र में भी वही 10 पाउंड की बच्ची हूं, मेरे पापा के लिए। वो जिंदगीभर वही रहेंगे मेरे लिए। यह एक ऐसा क्षण था, जो बिल्कुल मासूम था, जिसे कैद कर लिया गया और उसका अर्थ जो है, जिसे पढ़ना है वो पढ़ेंगे, जिसे देखना है वो देखेंगे और मैं इस चीज को डिफेंड करने के लिए नहीं बैठी। अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिए से देख सकते हैं, तो वो कुछ भी कर सकते हैं। फिर हम पारिवारिक मूल्यों की बात करते हैं। बहुत कमाल का मजाक है।

pooja bhatt,mahesh bhatt,liplock photo,alia bhatt,jism,sunny leone,bipasha basu,jism 2 movie,bigg boss ott 2

‘जिस्म’ में सनी लियोनी को लेना चाहती थीं पूजा भट्ट

साल 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' ने बिपाशा बसु को रातोंरात स्टार बना दिया था। हालांकि आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि बिपाशा फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। पूजा भट्ट ने कहा कि मैं चाहती थीं कि जॉन अब्राहम के साथ सनी लियोनी स्क्रीन शेयर करे लेकिन उनके पास पहले से ही बहुत प्रोजेक्ट्स थे। इसलिए फिर मैंने बिपाशा को साइन किया।

मैंने सनी के बारे में एक न्यूजपेपर में पढ़ा था। उस पर उनकी फोटो के साथ लिखा था कि आप सभी को इन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उस वक्त मेरे ऑफिस ने उनकी मैनेजर से संपर्क किया जो अमेरिका में थीं। उन्होंने हमें बताया कि सनी ने पेंटहाउस के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया है। ऐसे में 'जिस्म' कर पाना उनके लिए संभव नहीं। उनके कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं।

फिर हम बिपाशा के पास गए और हमें कोई अफसोस नहीं है। फिल्म में बिपाशा ने कहर ढा दिया। वो स्टनिंग थीं। बिपाशा और जॉन की केमिस्ट्री अद्भुत थी। हालांकि पूजा ने साल 2012 में 'जिस्म 2' में सनी लियोनी को कास्ट कर ही दम लिया। यह सनी की डेब्यू फिल्म थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार