न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेल में पेन से सुसाइड करने को तैयार थे पर्ल, शिल्पा के साथ काम करने के सवाल पर ऐसा बोले राज

एक्टर पर्ल वी पुरी की फिल्म 'यारियां 2' हाल ही रिलीज हुई है। उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। पर्ल ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 12:26:33

2 News : जेल में पेन से सुसाइड करने को तैयार थे पर्ल, शिल्पा के साथ काम करने के सवाल पर ऐसा बोले राज

एक्टर पर्ल वी पुरी की फिल्म 'यारियां 2' हाल ही रिलीज हुई है। उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। पर्ल ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर कदम रखा है। पर्ल ने टेलीविजन के साथ करिअर की शुरुआत की थी। वे 'नागिन 3' में भी थे। साल 2021 में पर्ल को एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और कई दिन जेल में रहे। पर्ल ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि मैं हर दिन मरा हूं जेल में, मैं बता भी नहीं सकता। 11वें दिन मेरे पास एक पेन था और मैंने फिल्म में देखा था कि पेन से सुसाइड हो जाता है.. मुझे पता था ऐसा होता है। मैंने सोचा लिया था कि ये होने वाला है क्योंकि पापा जा चुके थे। मम्मी इतनी ज्यादा बीमार थीं कि मुझे पता ही नहीं था क्या हालत हो रही होगी उनकी वहां।

मुझे पता ही नहीं था मैं क्या कर रहा हूं। मैं लगातार 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था और संकल्प पूरा करने से ठीक पहले मैंने जान देने की सोची। मैंने एक पुलिसकर्मी से यह कहते हुए पेन लिया था कि मुझे लिखना पसंद है। हालांकि मेरा मकसद जिंदगी खत्म करना था।

yaariyan 2,pearl v puri,pearl jail,pearl suicide,actor pearl v puri,divya khosla kumar,raj kundra,ut 69 movie,Shilpa Shetty,raj shilpa

राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म ‘UT69’ 3 नवंबर को होगी रिलीज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म ‘UT69’ 3 नवंबर को रिलीज होगी। कुंद्रा इसका जमकर प्रचार कर रहे हैं। वह मीडिया को लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही पिंकविला के साथ एक इंटरेक्शन के दौरान कुंद्रा ने पूछा गया कि क्या वे शिल्पा अपोजिट भी काम करेंगे, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

जब कुंद्रा से पूछा गया कि क्या शिल्पा के साथ किसी फिल्म में काम करने का प्लान है? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं एक न्यूकमर हूं। ये ए-लिस्ट एक्टर मेरे साथ काम नहीं करेंगे। मैं हमेशा से बॉलीवुड से प्रभावित था। मेरी भाषा पंजाबी थी। मैंने फिल्मों से ही हिंदी सीखी। मैं 18 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे एक्टिंग स्कूल में भी गया था। मैंने फिल्म ‘UT69’ का ट्रेलर पद्मिनी जी को भी दिखाया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें मेरी एक्टिंग स्किल्स पर भरोसा है। उल्लेखनीय है कि कुंद्रा, डब्बू रत्नानी से अपना पोर्टफोलियो भी बनवा चुके हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में फोटोशूट करवाया था। बता दें कि डायरेक्टर शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘UT69’ की कहानी राज कुंद्रा के आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों पर आधरित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका