न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पायल मलिक ने साधा राखी सावंत पर निशाना, इधर-देवोलीना भट्टाचार्जी ने पायल पर किया पलटवार

बिग बॉस ओटीटी 3 JioCinema पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसमें मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 11:52:57

2 News : पायल मलिक ने साधा राखी सावंत पर निशाना, इधर-देवोलीना भट्टाचार्जी ने पायल पर किया पलटवार

बिग बॉस ओटीटी 3 JioCinema पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसमें मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शिरकत की थी। शो से पायल का सफर खत्म हो चुका है। पायल जब से शो से बाहर आई हैं तब से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पायल को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करने के साथ ट्रॉल किया जा रहा है। पायल भी लगातार इंटरव्यू देने के साथ वीडियो जारी कर अपनी बात रख रही हैं।

अब पायल ने ड्रामा क्वीन के रूप में मशहूर राखी सावंत पर अरमान को अपशब्द कहने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पायल ने गुरुवार रात एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने राखी से कहा है कि “मुझे लगता है कि आपके पास कोई काम नहीं है इसलिए आप मेरे परिवार को निशाना बना रही हैं। राखी कहती है कि वो मेरे लिए न्याय मांग रही हैं वाह! मैंने आपसे किसी भी तरह का न्याय नहीं मांगा। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने जिन 3-4 लोगों से शादी की है, उनके साथ न्याय हो।

आप कृतिका को छिपकली कहती हैं और अरमान को गाली देकर अपमानित करती हैं। आपको मुझे न्याय दिलाने के लिए किसने कहा? आप बस विवाद खड़ा करना चाहती हैं। बस इतना ही। हमारे परिवार में ऐसी कोई समस्या नहीं है इसलिए कृपया इससे दूर रहें। अगर आप हमारी छवि खराब करने की कोशिश करेंगी तो मैं आपको छोड़ने वाली नहीं हूं।”

बता दें कि अरमान ने साल 2011 में पायल से शादी की। साल 2018 में अरमान ने पायल से तलाक लिए बगैर उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी कर ली। अरमान ने 4 दिसंबर, 2022 को सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने की घोषणा की। अरमान के दोनों पत्नियों से 4 बच्चे चिरायु, तुबा, अयान और जैद हैं।

payal malik,armaan malik,kritika malik,bigg boss ott 3,bb ott 3,rakhi sawant,payal rakhi,devoleena bhattacharjee,payal devoleena

दूसरे धर्म में शादी करना और 2 शादी करना अलग बात है : देवोलीना

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान, पायल और कृतिका मलिक के खिलाफ बोला था, जिस पर पायल ने उनके मुस्लिम लड़के से शादी करने पर कमेंट कर दिया। अब देवोलीना ने पायल को जवाब दिया है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “एक इंसान के अंदर बहुत दिमाग होना चाहिए यह समझने के लिए इंटरफेथ मैरिज यानी दूसरे धर्म में शादी करना और 2 शादी करना अलग बात है। जो मुझे पता है इंटेलिजेंट लोग समझते हैं।

यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हर भारतीय का हक है कि वो 2 शादी के खिलाफ आवाज उठाएं जिसे नेशनल टीवी पर प्राउडली फ्लॉन्ट किया है। आप उन लोगों का मजाक मत बनाइए जो महिलाएं हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके मरती हैं इतने टॉर्चर से। नहीं तो आपको अपने घर में जो करना है वो करो और 2 ही क्यों 4 या 5 शादी करो। बस इस बीमारी को सोसाइटी में मत फैलाओ।

हर शब्द जो मैंने कहा मैं उस पर खड़ी होती हूं और यह पहली बार नहीं है जब मेरे ऊपर कोई यूट्यूब कंटेंट बनाया गया हो और सबसे जरूरी बात मेरा पति जो मुस्लिम है वो अपनी पत्नी को लेकर लॉयल है और 2 शादी को प्रमोट नहीं करता है। हम 4 साल तक रिश्ते में रहे हैं तब हमने शादी करने का फैसला किया, एक-दूसरे को अच्छे से समझकर ना सिर्फ 7 दिन में।

मैं यही कहूंगी कि महिलाओं को सेल्फ रस्पेक्ट नहीं खोनी चाहिए। सच कहूं तो मुझे तुम्हें लेकर बुरा लगता है। लेकिन मुझे लगता है कि तुम खुद ऐसा ही चाहती हो। आपके लिए सब कुछ यूट्यूब कंटेंट होता है, इसलिए आप करते रहो।” बता दें देवोलीना ने ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क