न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-14 से बाहर आने के बाद पवित्रा को करना पड़ा जबरदस्त संघर्ष, आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, यादें की शेयर

‘बिग बॉस 14’ फेम पवित्रा पुनिया अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच पवित्रा ने एक हैरान करने वाला दावा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 10:54:52

BB-14 से बाहर आने के बाद पवित्रा को करना पड़ा जबरदस्त संघर्ष, आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, यादें की शेयर

‘बिग बॉस 14’ फेम पवित्रा पुनिया अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच पवित्रा ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। माना जाता है कि बिग बॉस जैसे किसी भी पॉपुलर रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद कंटेस्टेंट के बढ़िया दिन आ जाते हैं, लेकिन पवित्रा के मामले में यह सब उल्टा हो गया। शो से बाहर निकलने के बाद उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर शुरू हो गया था। यहां तक कि उन्हें सुसाइड करने के ख्याल आने लगे।

पवित्रा ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि 28 नवंबर के दिन मैं ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आईं और ठीक एक महीने बाद मेरे पिता का एक्सीडेंट हो गया। उनका शरीर पैरालाइज्ड (लकवाग्रस्त) हो गया। ऐसे में मैंने ‘बिग बॉस’ से जो भी पैसे कमाए थे वो परिवार की देखभाल में लगा दिए। ऐसा नहीं था कि मेरे परिवारवालों के पास पैसे नहीं थे, लेकिन जब घर का बच्चा कमा रहा होता है न तब वह हर छोटी-छोटी चीज के लिए मां-बाप से पैसे नहीं मांगता।

जैसे कि अगर मैं अस्पताल में हूं और दवाइयां मंगवानी है तो मैं मम्मी से उनका क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं मांगूंगी। बिग बॉस के बाद के डेढ़ साल मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे। मैं डिप्रेशन में जा रही थीं। आत्महत्या की सोच रही थीं। वो तो मेरे अपनों के प्यार ने मुझे बचा लिया, वरना पता नहीं क्या हो जाता।

pavitra punia,actress pavitra punia,pavitra suicide thoughts,pavitra depression,bigg boss 14,bb 14,eijaz khan,pavitra eijaz

कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं पवित्रा, फिलहाल इनके साथ रिलेशनशिप में हैं

पवित्रा ने आगे कहा कि ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद लोगों का करिअर पीक पर चला जाता है लेकिन, मैं उस समय घर वालों से पैसे ले रही थीं। ऐसा नहीं है कि मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं काम कर रही थी लेकिन मेरे पास एक के बाद एक प्रोजेक्ट नहीं आ रहे थे। यहां तक कि मैंने कोविड के दौरान किसी भी चीज के लिए संघर्ष नहीं किया और मैं बहुत खुश थी लेकिन ‘बिग बॉस’ के बाद का समय मेरे लिए बहुत खराब रहा।

बता दें कि 37 वर्षीय पवित्रा 'ये हैं मोहब्बतें', 'डायन', 'नागिन', 'ससुराल सिमर का' और अन्य टीवी शो का भी हिस्सा रही हैं। वह साल 2020 में बिग बॉस के 14वें सीजन की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थीं। इस सीजन में पवित्रा की मुलाकात एक्टर एजाज खान से हुई और उन्हें प्यार हो गया। पवित्रा फिलहाल एजाज के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम