न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5: पठान ने सिनेमा जगत को दिया नया जीवनदान, 5 दिन में कमाई का आंकड़ा 550 करोड़ के पार!

शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) को लोगों का उम्मीद से ज्यादा प्यार मिल रहा हैं। 4 साल बाद आई किंग खान की कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के हर दिन नए रिकॉर्ड्स सेट कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jan 2023 10:13:04

Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 5: पठान ने सिनेमा जगत को दिया नया जीवनदान, 5 दिन में कमाई का आंकड़ा 550 करोड़ के पार!

शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) को लोगों का उम्मीद से ज्यादा प्यार मिल रहा हैं। 4 साल बाद आई किंग खान की कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के हर दिन नए रिकॉर्ड्स सेट कर रही है। पठान ने धुआंधार ओपनिंग करके कई बड़े रिकॉर्ड्स पहले ही ब्रेक कर दिए हैं। पठान को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। लेकिन लोगों की दीवानगी अभी भी आसमान छू रही है।

‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी। पहले ही दिन फिल्म को अच्छा ​रेस्पॉन्स मिला था। इसके बाद अगले दिन 26 जनवरी की छुट्टी होने के कारण भी फिल्म को ज्यादा दर्शक मिले। वहीं, बीते शनिवार और रविवार को फिल्म की सफलता की बात सुनकर दर्शकों की संख्या में इजाफा हो गया। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान ने रविवार 29 जनवरी को करीब 70 करोड़ के आसपास की कमाई करके फिर से इतिहास रचा है। फिल्म ने चौथे दिन इंडिया में 265 करोड़ का बिजनेस किया था। इस हिसाब से रविवार को फिल्म 335 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, रमेश बाला के मुताबिक, पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 5वें दिन 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकता है। महज 5 दिन में 550 करोड़ की कमाई करना अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी है।

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी कर लिया है। फिल्म सबसे तेजी से 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस रेस में ‘पठान’ ने ‘केजीएफ2’, ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘पठान’ ने 5वें दिन यह रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ‘केजीएफ 2’ ने 7वें दिन, ‘बाहुबली 2’ ने 8वें दिन, ‘दंगल’, ‘संजू’ और ‘टाइगर जिंदा है’ ने 10वें दिन 250 करोड़ का आंकड़ा छूआ था।

बॉक्स ऑफिस के नंबर्स ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के रियल बादशाह तो सिर्फ शाहरुख खान ही हैं। लंबे समय से बॉलीवुड बड़े हिट को तरस रहा था, ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। फिल्मों को दर्शक ही नहीं मिल रहे थे। ऐसे में शाहरुख की पठान ने सिनेमा जगत को जीवनदान दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब