न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति ने शेयर की मालदीव ट्रिप की Photos, मलाइका ने बेटे अरहान को 21वें जन्मदिन पर यूं किया विश

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चोपड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 7:08:14

2 News : परिणीति ने शेयर की मालदीव ट्रिप की Photos, मलाइका ने बेटे अरहान को 21वें जन्मदिन पर यूं किया विश

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चोपड़ा के साथ हुई थी। शादी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। साथ ही परिणीति भी लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपने इन खास लम्हों के साथ शादी की रस्मों से फैंस को रूबरू करा रही हैं। अब परिणीति ने अपनी मालदीव ट्रिप की तस्वीरों को शेयर किया है।

परिणीति कुछ समय पहले अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव हॉलीडे पर गई थीं। तब उनके साथ राघव नहीं थे। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई फोटो शेयर की हैं। वह एक फोटो में साइकिल चलातीं, दूसरी में समुद्र तट के पास गर्ल गैंग (मां, सास व ननद) के साथ पोज देती दिख रही हैं। तीसरी फोटो में परिणीति टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और अंतिम तस्वीर में वह ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छा थ्रोबैक तब होता है, जब आप गर्ल ट्रिप पर जाते हैं, जिसमें आपकी मां और सास भी शामिल होती हैं।” परिणीति ने हाल ही में पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया और अब शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करने वाली हैं। परिणीति की पिछली फिल्म 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' थी, जिसमें वह अक्षय कुमार के अपोजिट थीं। अब वे 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' फिल्म में नजर आएंगी।

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान आज गुरुवार (9 नवंबर) को 21 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर मलाइका ने कुछ खास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। हालांकि मलाइका व अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन वे अरहान की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अरहान संग फोटो अपलोड की हैं।

उन्होंने फैंस को अरहान की मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। अरहान मां के आगे चलते हुए दिख रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन लिखा, “मां हमेशा आपका साथ देती हैं मेरे बच्चे…मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।” मलाइका ग्रे सूट के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहने हुए है। उन्होंने लाल लिपस्टिक लगाई है। अरहान ने ब्लैक आउटफिट के ऊपर टैंग जैकेट को कैरी किया है।

दूसरी तस्वीर में कैप्शन में लिखा,“मेरे बेबी बॉय को शुभकामनाएं, आज 21 साल।” इस तस्वीर में मां-बेटे को मैचिंग ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। बता दें कि अरहान का जन्म साल 2002 में हुआ था। साल 2016 में मलाइका व अरबाज के रास्ते अलग-अलग हो गए थे। अरहान फिलहाल यूएस में पढ़ाई कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे