न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिंदगी का एक और नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं परिणीति चौपड़ा, फोटो-वीडियो शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर शहर में हुई थी। परिणीति ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:47:13

जिंदगी का एक और नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं परिणीति चौपड़ा, फोटो-वीडियो शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर शहर में हुई थी। परिणीति ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा को अपना हमसफर चुना। परिणीति तब से कई मौकों पर राघव और अपने ससुरालवालों के साथ फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर कर चुकी हैं। शादी के बाद उनकी एक फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ रिलीज हुई थी, जो चली नहीं। इसमें अक्षय कुमार हीरो थे।

अब परिणीति शादी के बाद जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं। परिणीति ने इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया पर बताया। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो के साथ वीडियो भी शेयर किए हैं। परिणीति ने बताया कि वो अब सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। परिणीति ने लिखा, “म्यूजिक मेरा हमेशा से ही एक हैप्पी प्लेस रहा है। मैंने कई साल से म्यूजीशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है। अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं।

खुद को बहुत लकी मानती हूं कि अपनी लाइफ में एक और नया चैप्टर शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। मैं बता नहीं सकती कि मैं अपनी इस म्यूजिकल जर्नी को शुरू करते हुए कितनी एक्साइटेड हूं। एक यात्रा जो मुझे एक साथ दो करियर बनाने का अवसर देती है। कितना मजेदार।” परिणीति की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुणाल खेमु की पत्नी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कमेंट किया- “माशा अल्लाह… अमेजिंग।” बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी परिणीति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ढेर सारी हार्ट वाली इमोजी बनाई है।

परिणीति कुछ गानों को पहले भी दे चुकी हैं अपनी आवाज

परिणीति ने हाल ही शादी का जो वीडियो शेयर किया था, उसके बैकग्राउंड में परिणीति की आवाज में गाना हुआ गाना है। इससे पहले भी परिणीति को कई मौकों पर गुनगुनाने हुए देखा गया है। अपनी ही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' का गाना 'माना के हम यार नहीं' से लेकर 'मतलबी यारियां' तक कई गानों में उन्होंने अपनी आवाज दी है।

बता दें कि परिणीति ने टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के मशहूर सिंगर को रिप्रेजेंट करता है। इस कंपनी के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी सहित 25 बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि परिणीति की शादी होने के बाद से कई लोगों का मानना था कि वह अब फिल्मी दुनिया से दूर होकर राजनीति ज्वाइन करेंगी। उनके फिल्मी करिअर को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम