न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 15 किलो वजन बढ़ाने के बाद अब जिम में पसीना बहा रहीं परिणीति, इधर-अजय की आंख में लगी चोट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। परिणीति ने सितंबर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 8:09:38

2 News : 15 किलो वजन बढ़ाने के बाद अब जिम में पसीना बहा रहीं परिणीति, इधर-अजय की आंख में लगी चोट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। परिणीति ने सितंबर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। दोनों राजस्थान के उदयपुर में विवाह बंधन में बंधे थे। अब परिणीति काम पर लौट चुकी हैं और जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। परिणीति ने खुलासा किया है कि उन्होंने इसी मूवी के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था। ‘चमकीला’ में परिणीति पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी।

अब परिणीति वजन घटाने में लगी हुई हैं। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मैंने पिछले साल 6 महीने रहमान सर के स्टूडियो में गाने में बिताए और 'चमकीला' के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए जितना संभव हो सका उतना जंक फूड खाया। म्यूजिक और खाना..ये मेरा रूटीन था। मैंने 15 किलो वजन बढ़ा लिया था। अब जब फिल्म बन चुकी है तो कहानी उलट है।

मुझे स्टूडियो की याद आती है और मैं फिर से अपने जैसा दिखने की कोशिश में जिम में वर्कआउट कर रही हूं। लेकिन अमरजोत जी की तरह नहीं...ये काफी मुश्किल है लेकिन आपके लिए कुछ भी इम्तियाज़ सर.. ये दमदार रोल है। अभी कई इंच और लूज करना है। बता दें कि फिल्म में दिलजीत ‘अमर सिंह चमकीला' का किरदार निभाएंगे तो वहीं परिणीति उनकी पत्नी अमरजोत के रोल में दिखेंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। शादी के बाद परिणीति की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सफल नहीं रही थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे।

‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अजय देवगन

सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ से 90 के दशक में करिअर शुरू करने वाले दिग्गज एक्टर अजय देवगन आज भी फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। 54 वर्षीय अजय हर तरह के रोल में खुद को साबित कर चुके हैं। इन दिनों अजय फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दिनों मेकर्स ने फिल्म से अजय का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस बीच अजय के फैंस को चिंता में डालने वाली एक न्यूज है।

बताया जा रहा है कि अजय शूटिंग के दौरान घायल हो गए। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम’ की टीम विले पार्ले में शूटिंग कर रही थी। इस दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय सेट पर मौजूद थे। अजय एक कॉम्बैट सीक्वेंस सीन की शूटिंग कर रहे थे और तभी एक झटका लगने से उनके चेहरे पर चोट लग गई। अजय की आंख में चोट आई है।

इसके बाद अजय ने डॉक्टर से इसका इलाज करवाया और उनकी चोट में काफी सुधार है। जैसे ही अजय को आराम मिला, उन्होंने कुछ घंटों के बाद शूटिंग पर वापसी कर ली। अजय चाहते थे कि किसी का समय बर्बाद न हो और काम पर उनकी चोट का असर न पड़े। ऐसे में उन्होंने प्रोफेशनलिज्म दिखा दर्द भुला काम पर फोकस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे