न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की फोटो मचा रही धूम, सानिया ने बताया शादी में मिला कौनसा उपहार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी अभी तक सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 1:14:57

2 News : परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की फोटो मचा रही धूम, सानिया ने बताया शादी में मिला कौनसा उपहार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी अभी तक सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। यह इस खूबसूरत कपल को चाहने वालों के लिए बहुत बड़ा उपहार है। शादी 24 सितंबर को उदयपुर के ‘लीला पैलेस’ में हुई थी। इस बीच परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की एक अनसीन फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

दरअसल आज रविवार (1 अक्टूबर) को परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चूड़ा समारोह से यह फोटो शेयर की। इसमें परिणीति कैमरे के सामने खुशी से पोज देते हुए नजर आ रही है। परिणीति ने इस अवसर के लिए पीला अनारकली सूट चुना था, जिसमें बॉर्डर पर लेस डिटेलिंग थी। परिणीति ने इसे मैचिंग चूड़ीदार पायजामा और मल्टी कलर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया।

मिनिमल मेकअप, झुमके, खुले बाल व जूतियों से लुक कंप्लीट करते हुए परिणीति कहर बरपा रही थीं। लाइट पिंक चूड़ा कवर सबका ध्यान खींच रहा है। परिणीति की मौसी मधु ने कैप्शन में लिखा, "दुल्हन को उसके चूड़ा समारोह की शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि परिणीति ने 25 सितंबर को शादी की तस्वीरें इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं।

parineeti chopra,actress parineeti chopra,raghav chadha,parineeti raghav marriage,madhu chopra,chuda ceremony,priyanka chopra,saina mirza,handkerchief

सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड से ज्यादा खेल और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईँ। शादी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शामिल हुईँ। सानिया, परिणीति की बेस्टफ्रेंड हैं। सानिया लगातार शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। परिणीति-राघव शादी में किसी से तोहफे नहीं लिए लेकिन उन्होंने अपने स्पेशल मेहमानों को तोहफे जरूर दिए। इसकी झलक सानिया ने साझा की है।

सानिया ने लेटेस्ट फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि, कपल ने मेहमानों को स्पेशल रूमाल तोहफे में दिया है। रुमाल पंखा और फूलों वाला पिंक रंग का है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन लिखा, 'सितंबर डंप'। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच खबर है कि 4 अक्टूबर को परिणीति और राघव मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। इसमें तमाम बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक कंफर्म नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार