न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परेश ने कहा, नकल के मामले में हम बस अच्छे चोर थे, वरुण ने इस गाने पर थिरक दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं

बॉलीवुड के बारे में अक्सर कहा जाता है कि इसमें हॉलीवुड, साउथ सिनेमा और यहां तक कि कोरियाई फिल्मों की नकल की जाती है। हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 8:11:50

2 News : परेश ने कहा, नकल के मामले में हम बस अच्छे चोर थे, वरुण ने इस गाने पर थिरक दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं

बॉलीवुड के बारे में अक्सर कहा जाता है कि इसमें हॉलीवुड, साउथ सिनेमा और यहां तक कि कोरियाई फिल्मों की नकल की जाती है। हाल ही में दिग्गज एक्टर परेश रावल ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। परेश ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि उस दौर में ओरिजिनल स्क्रिप्ट का महत्व बहुत कम था। अगर आप किसी डायरेक्टर के पास जाते और कहते कि आप फिल्म बनाना चाहते हैं, तो वे आपको एक पुरानी धूल भरी कैसेट पकड़ाते और कहते–‘ये देख लो, इसमें बाद में कुछ और जोड़ देंगे’…हम बस अच्छे चोर थे। ये मानसिक आलस और क्रिएटिविटी की कमी थी, जिसने बॉलीवुड को नकल करने के लिए मजबूर किया।

जब विदेशी स्टूडियोज ने भारत में अपने दफ्तर खोलने शुरू किए, तो हालात बदल गए। पहले जहां बॉलीवुड चोरी की स्क्रिप्ट से पैसा कमाता था, अब उन्हें इन फिल्मों के राइट्स खरीदने पड़ते थे, जिससे प्रॉफिट कम होने लगा। जब उनके ऑफिस यहीं आ गए और हमें राइट्स के लिए पूरा पैसा देना पड़ा, तब सबने सोचा कि हमें अपनी कहानियों पर ध्यान देना चाहिए। तब जाकर एहसास हुआ कि हमारी खुद की कहानियां कितनी दमदार, नई और अभिनव हैं। जैसे-जैसे बॉलीवुड ने ओरिजिनल कंटेंट पर फोकस किया, इंडस्ट्री को जबरदस्त सफलता मिलने लगी।

दर्शकों को भी ताजगी भरी कहानियां पसंद आने लगीं। मेहनत का सीधा असर फिल्मों की क्वालिटी पर पड़ा और शानदार नतीजे देखने को मिले। पहले सिर्फ चोरी का काम होता था, लेकिन जब मेहनत से कहानियां लिखी जाने लगीं, तो फिल्मों की क्वालिटी भी बेहतर हुई और इंडस्ट्री आगे बढ़ी। उल्लेखनीय है कि परेश को बॉलीवुड में करीब चार दशक हो चुके हैं। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। लोगों ने उन्हें विलेन और कॉमेडियन दोनों के रूप में खूब प्यार दिया है। अब वे ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ में दिखेंगे।

गणेश आचार्य और सुशांत ठमके के साथ ‘पिंटू की पप्पी’ फिल्म के गाने पर नाचे वरुण धवन

अभिनेता वरुण धवन महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और सुशांत ठमके के साथ 'पिंटू की पप्पी' के गाने ‘शिवोहम’ पर थिरके। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को भोलेशंकर के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। ‘शिवोहम' गणेश की अपकमिंग फिल्म 'पिंटू की पप्पी' की एक बेहतरीन रचना है। इस गीत को राहुल सक्सेना ने अपनी आवाज दी है।

संगीत शफकत अली का है और गीत के बोल कुमार निग्रंथ ने लिखे हैं। गाना काफी एनर्जेटिक है। वरुण ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।” गाने को लेकर उत्साहित गणेश ने बताया कि वरुण के साथ डांस करना हमेशा आनंददायक होता है। उनकी एनर्जी शानदार है जो 'शिवोहम' जैसे गाने के लिए परफेक्ट है। सुशांत ने कहा कि वरुण सर और गणेश सर के साथ 'शिवोहम' जैसे दिव्य गीत पर परफॉर्म करना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

'पिंटू की पप्पी' में सुशांत, विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सांवल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश की अहम भूमिका है। फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शिव हरे इसके राइटर और डायरेक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ